गीत
गीत
गीत बन कर उनके दिलों में रह जाऊंगा।
भूले भटके जब गाओगे तो याद आऊंगा।।
जीवन बहती धारा जाने कब तूफान में बदल जाए।
जो वादा करें जीवन भर साथ देने का जाने का बदल जाए।।
गीत बनकर उनके दिलों में रह जाऊंगा।
भूले भटके जब गाओगे तो याद आऊंगा।।
साथ छोड़ने वाले दुश्मन बन कर सामने नजर आते हैं।
छुपा कर अपनी गलती को, दोषी बेरहम आपको ही बताते हैं।।
गीत बन उनके दिलों में रह जाऊंगा।
भूले भटके जब गाओगे तो याद आऊंगा।।
हाथ और साथ देकर मुश्किलों में जीने की जिनको आस देते हैं।
वहीं बीच रास्ते में हम छोड़कर रोने की वजह देते हैं।
गीत बनकर उनके दिलों में रह जाऊंगा।
भूले भटके जब जाओगे तो याद आऊंगा।।
काश के मैं तुम को समझ पाता तो भी जीवन यूँही बर्बाद ना करता।
अकेले ही काटता जीवन को पर तुम्हारी उम्मीद में बर्बाद ना करता।।
गीत बनकर उनके दिल में रह जाऊंगा।
भूले भटके जब जाओगे तो याद आऊंगा।।