मेरा बचपन
मेरा बचपन
खट्टी मीठी टॉपियों सा था मेरा प्यारा बचपन। सच्चा भोला हंसता खिलखिलाता ऐसा दर्पण।। एक टिफिन था दोस्त चार थे। पेट फिर भी भर जाता था। देख फिल्मों के पोस्टर दिल हीरो जैसा मुस्कुराता था।। खट्टी मीठी टॉपियों सा था मेरा प्यारा बचपन । सच्चा भोला हंसता खिलखिलाता ऐसा था दर्पण ।। मिला एक रुपया जेब में दिल अमीर जैसा हो जाता था दुकानों के चक्कर लगा कर। अपने एक रुपए पर इतराता था।। खट्टी मीठी टॉपियों सा था मेरा प्यारा बचपन। सच्चा भोला हंसता खिलखिलाता ऐसा था दर्पण।। सपनों की दुनिया थी सपनों के थे कारोबार। खिलौनों की दिल में थी। दुकान मस्ती का था एतबार।। खट्टी मीठी टॉपियों सा था मेरा प्यारा बचपन। सच्चा भोला हंसता। खिलखिलता ऐसा था दर्पण।।
