STORYMIRROR

Akhtar Ali Shah

Inspirational

3.0  

Akhtar Ali Shah

Inspirational

गीत...हम क्रिकेट की

गीत...हम क्रिकेट की

1 min
464


यही दिली ख्वाहिश है भारत,

हो जन-जन की जान सुनो।

विश्वपटल पर हम क्रिकेट की,

बनें अलग पहचान सुनो।।


हमें गर्व है कि गावस्कर,

अजहर, सचिन हमारे हैं।

हमें एक गर्व है अनिल कुंबले,

सौरभ, कपिल हमारे हैं।।


इफ्तिकार, राहुल भी अपने,

अपने अमरनाथ, मंसूर।

हमें गर्व है कि विराट और,

धोनी, बिशन हमारे हैं।।


रविशंकर अपने हैं अपनी,

है सहवाग शान सुनो।

विश्वपटल पर हम क्रिकेट की,

बनें अलग पहचान सुनो।।


प्रशंसकों की कमी नहीं है,

साहस जो दिलवाते हैं।

पहन तिरंगी टोपी पगड़ी,

जाकिट वो इठलाते हैं।।


इसको आज हराया है तो,

बारी और किसी की कल।

भले विश्वकप या हो कोई,

प्रेरित करने आते हैं।।


रहता है बस भारत जीते,

एक यही अरमान सुनो। 

विश्वपटल पर हम क्रिकेट की,

बनें अलग पहचान सुनो।।


कप्तानी देखो विराट की,

पाक टीम को रौंद दिया।

शतक बनाया रोहित ने तब,

जाकर के आराम किया।।


रवि शास्त्री के निर्देशन को,

कौन भुला पायेगा।

स्वीकारी हर एक चुनौती,

लोहा सबसे खूब लिया।।


हकदारों ने हक पाया है,

मिला तभी सम्मान सुनो।

विश्वपटल पर हम क्रिकेट की,

बनें अलग पहचान सुनो।। 


बँटी देश की सीमाओं में,

खेल भावना आहत है। 

अच्छे को अच्छा कहने की,

नहीं किसी में ताकत है।। 


खेल भावना कहती है ये,

जो अच्छा, तारीफ करो।

अंधभक्ति लेकिन "अनन्त" ये,

देती नहीं इजाजत है।।


खेल बाँटते नहीं मनुज को,

बाँट रहा अज्ञान सुनो।

विश्वपटल पर हम क्रिकेट की,

बनें अलग पहचान सुनो।।


Rate this content
Log in