STORYMIRROR

Amit Soni

Abstract

3  

Amit Soni

Abstract

एक समय के बाद

एक समय के बाद

1 min
729

एक समय के बाद, हर राज से पर्दा उठ जाता है। 

सूर्य, चंद्रमा और सत्य, ज्यादा समय तक नहीं छिपते।

एक समय के बाद, संवेदनायें खत्म हो जाती हैं।

हमेशा रोने वालों का, कोई साथ नहीं देता।

एक समय के बाद, बुढ़ापा और मौत आते हैं।

जवानी के गुरूर पर, तब पछतावा होता है।

एक समय के बाद, जब मौत सामने होती है।

पूरी जिंदगी का आईना, पल भर में दिखा देती है।

एक समय के बाद, बुराई हार जाती है।

उस ईश्वर के सामने, छल-बल नहीं चलता।

एक समय के बाद, सिर्फ पछतावा होता है।

क्यों कि समय कभी, किसी के लिए नहीं रुकता।

समय रहते सोच लो, समय का क्या करना है।

एक समय के बाद, समय समय नहीं देता। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract