दोस्ती
दोस्ती
दोस्ती
दोस्ती जीवन का अनुपम उपहार,
जिससे महक उठता है सारा संसार।
कुछ अलग अनुभव हमें दे जाती है,
हर कठिन राह पर जीना सिखाती है।
जीवन को नए अर्थों से भर देती है,
हर पल में नई उमंग जगा देती है।
वही मित्र सच्चा साथी कहलाता है,
जो हर परिस्थिति में साथ निभाता है।
जिसकी मित्रता कभी न टूटे,
विश्वास की डोर कभी न छूटे।
दोस्ती बनी रहे सदा अटल और सच्ची,
यही जीवन की सबसे सुंदर निधि।
दोस्ती से ही सीखने का मिलता है ज्ञान,
इसी सीख से सुंदर बनता है इंसान।
दोस्ती का सम्मान करें हर बार,
इसी से खिल उठता है जीवन और संसार।
