STORYMIRROR

purushottam hingankar

Action

4  

purushottam hingankar

Action

दिल का खजाना

दिल का खजाना

1 min
356

हँसी न उड़ाए गैरों की

हँसते दिल दुखाये

दिल से हंसाओ औरों को

मन में आनंद ही भाये!!१!!


दिन दुखिया दिल से

मिले आपको शाप

गैरों के दिल हंसाये

मिट जाये सभी पाप!!२!!


दुखियों का धन लुटाये

कभी न मर्द कहलाये

दुर्बलों की जो रक्षा करे

वही तो मर्द हो जाए!!३!!


मन मंदिर है सभी का

शांति चैन मिल जाये 

मन से रटे राम नाम

बिगड़े काम बन जाये!!४!!


दिल से जो नाम लेवे

रोते हँसते मिल जाये

अष्ट सात्विक भाव से

भाव विभोर बन जाये!!५!!


राम नाम वो दिल से 

जिससे हो नदिया पार 

संतदास वो नाम लेवे

हो जाये भाव विभोर!!६!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action