दीये जलते रहे
दीये जलते रहे


मातृभूमि थी गरिमा उनकी,
गाते थे जन्मभूमि का आभिराग!
मुख मण्डल पर थी क्रांति समर की,
मन मे महावीर सा वैराग्य!
उनकी स्मृति पर रचे गए उपन्यास,
और इतिहास के पन्ने मुड़ते रहे!
पर दीये जलते रहे..!
अकथनीय है हस्ती उनकी,
जो पथ प्रदर्शक भारत बना गए!
गूंजे इन्ही गलियारों मे गान उनके,
जो भारतवर्शी भूमिकुंज मे समा गए!
कुछ ज्ञात कुछ अज्ञात लड़ते रहे,
उनको हम दिलों से याद करते रहे!
पर दीये जलते रहे..!
लक्ष्मीबाई की थी शान खडग ढाल,
प्रताप ने था किया कमाल!
भगत सिंह ने थी उठाई मशाल,
फ़िर बापू ने विद्रोही दीय
े निकाल,
वक्त के साये यूं ही बदलते गए,
मराठा से राजपूत आहुति क़ुर्बान करते रहे!
पर दीये जलते रहे..!
समाजवाद में उमड़ा था साम्राज्यवाद,
आज़ादी लगने लगी थी अपवाद,
चूमा फंदा फँसी का कर माँ भारती को याद,
फ़िर शुरू हुआ था हमारा विजयनाद
सावन मे थी खेली होली,
और समर मे समर करते रहे
पर दीये जलते रहे..!
ना देख सके वो आती बहारें,
कसक दिलों मे रह गई!
दिखा दिया था जौहर माटी का,
महक सुप्रभात की महक गई!
संदर्भ समय के बदलते रहे,
साए उनके दिलों मे बसते रहे!
पर दीये जलते रहे..!
दीये जलते रहे..! !