STORYMIRROR

Ram Chandar Azad

Abstract

4  

Ram Chandar Azad

Abstract

दीपावली का मैसेज

दीपावली का मैसेज

1 min
252

मैं दीपावली का मैसेज हूँ

एक मिनट में एक नहीं,

सौ बार आ रहा।

जिसे देखिये वही मुझे

बस भेजे जा रहा।


मोबाइल के वाट्सअप,

ट्वीटर, और फेसबुक,

सभी तरफ बस मैं ही मैं हूँ।


रंग- बिरंगे,

विविध रूप आकार लिए

जलते दीप संग

खुशियों का उपहार लिए।


कहीं मुबारकबाद,

कहीं पर शुभ संदेश

सबके मोबाइल पर

दिखता ऐसे वैसे।


एक मैसेज की एक नहीं

सैकड़ों कॉपी

कहीं पेस्ट तो कहीं

शेयर की आपाधापी।

जिसे देखिये वही मुझे

बस भेजे जा रहा।


पढ़ने की फुरसत शायद है

नहीं किसी को

लगा अँगूठा हर कोई

डिलीट किये जा रहा।


पसंद आ गया

अगर किसी को

कॉपी और सलेक्ट

कर लिया

उसने मुझको।


इसके बाद तो एक नहीं

दस दस लोगों को

सेंड कर दिया एक मिनट में।

पढ़कर और डिलीट करे

यदि कोई मुझको

पूरे दिन भर

तो उसको लग जाएंगे ही।


कितना कोशिश करो आज़ाद

आज न जाऊँगा।

एक साल में एक बार ही

तो आया हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract