STORYMIRROR

Kamal Arora

Inspirational

3  

Kamal Arora

Inspirational

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक

1 min
67

शिक्षा का तो सागर है शिक्षक

ज्ञान का पाठ पढ़ाते शिक्षक 

अज्ञानता दूर भगाते शिक्षक

विद्या का दान दिलाते शिक्षक

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक


शब्दों का अर्थ बताते शिक्षक

अक्षर अक्षर सिखाते शिक्षक

प्रेम से और डांट फटकार से

जीवन का सबक सिखाते शिक्षक

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक


मानवता का पाठ पढ़ाते शिक्षक

परोपकार, भाईचारा सिखाते शिक्षक

बेजान को जानदार बनाते शिक्षक

अंधियारा दूर भगाते शिक्षक 

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक


माता पिता का स्वरूप है शिक्षक

मीत, सखा, दोस्त सब कुछ है शिक्षक

हार में भी जीतना सिखलाते शिक्षक

सत्यता का पाठ पढ़ाते शिक्षक

धन्यवाद शिक्षक धन्यवाद शिक्षक


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational