STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

देशभक्ति

देशभक्ति

1 min
406


देश की खातिर लुटा गए

जो हंसते हंसते निज प्राण

उन वीरों की गाथा गाता

युग युग सकल जहान

चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह

बिस्मिल और अशफाक

जंग ए आजादी में रही थी

उनकी भूमिका बड़ी नायाब

युवाओं को सिखा गए वो

देशभक्ति का अनूठा पाठ

दिखा गए हौसलों से ही होता

है जुल्मियों का कलेजा फांक

देशभक्ति भरा करती है युवा

मानस में अजब सा उल्लास

गहन तिमिर के दौर में भी वो

फैला देते हैं स्वकर्मों से प्रकाश


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational