देश हमें देता है सब कुछ
देश हमें देता है सब कुछ
देश हमें देता है सब कुछ ,हम भी तो कुछ देना सीखे|
भगत सिंह सुखदेव राजगुरु जो फांसी पर झूल गए||
अपने देश के लिए वह फांसी का फंदा चूम गये
मातृभूमि के लिए प्राणों को हम भी न्योछावर करना सीखे||
देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे|
गांधीजी ने हमें आजादी दिलाई गुलामी से
सत्य अहिंसा और धर्म की राह दिखाई है
हम भी उनके जैसा सत्यवादी बनाना सीखे||
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे|
नए समय की मांग नई है नारी की शक्ति भारी है यह ताड़न कि नहीं यह सम्मान की अधिकारी है
नारी शक्ति को साथ में लेकर अब हम चलना सीखे||
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे|
जो हम पर गुजरी है बच्चों के संग ना होने देंगे
किसी भी मुल्क के अंदर अब जंग ना होने देंगे
मिलकर हर्ष बनाना सीखे देश को ऊंचा उठाना सीखे||
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे|
नई-नई खोजें करें नित नित आगे बढ़ते जाएं
इतिहास स्वयं को दोहराता है ,हम इतिहास को दोहराए||
सोने की चिड़िया इसको हम फिर से बनाना सीखे
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे|