STORYMIRROR

Varsha Sharma

Inspirational

4  

Varsha Sharma

Inspirational

पापा से नही होती बात

पापा से नही होती बात

1 min
217


पापा से होती है कम बातें

हां घंटों फोन पर नहीं है बतियाते


फिक्र हमारी रखते ,फिर भी वह आज

 ज्यादा खर्च करने पर प्यार भरी देते हैं डांट


कभी कष्ट में दिखे, चुपके से हाथ मे पैसे रख जाते 

देकर पैसे वह मां और भाई को भी नहीं बताते 


रख देते जब सिर पर हाथ

जिम्मेदारियां से घिरी फिर से बच्ची बन जाती हूं 


मां को ही कह देती दिल का हर एक राज

पापा से होती है कम बात


उनका बना रहे हमेशा सर पर हाथ 

ईश्वर से चाहती हूं यह सौगात

पितृत्व की बनी रहे छांव


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational