STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

चमकता सितारा

चमकता सितारा

1 min
374

ये दुनिया बहुत बड़ी है

जिसमें पूरी दुनिया माँ है 

अँधेरी रातों में एक 

चमकता सितारा है 

जो मुझे बहुत ही प्यार है 

माँ वो चमकता सितारा है 

जो हर पल को रोशन करता है I


तेरे कदमों की धूल 

माथे पर लगाकर 

जीवन सफल हो जाता है 

माँ को देख सवेरा हो जाता है 

माँ वो चमकता सितारा है 

जो हर पल को रोशन करता है I


हमारी ख़ुशी के लिए 

माँ को कड़ी मेहनत 

हमने करते देखा है

जीवन की मुश्किलों को पार कर 

ईश्वर बनते देखा है 

माँ वो चमकता सितारा है 

जो हर पल को रोशन करता हैI 


मेरी जिंदगी की 

वो पहली किताब है माँ 

जिसको पढ़कर जीवन में 

आगे बढ़ना सीखा है 

माँ वो चमकता सितारा है 

जो हर पल को रोशन करता है I 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational