STORYMIRROR

Prakash Jain

Drama

3  

Prakash Jain

Drama

चलो फिर नये से शुरू करते हैं

चलो फिर नये से शुरू करते हैं

1 min
847

एक चाह नयी सी रखते हैं

कुछ लक्ष्य नया सा लेते हैं

जो बीत गया वो कल था

एक नयी कहानी बुनते हैं

चलो फिर नए से शुरू करते हैं।


जो भूल हुई, फिर न दोहराएं

हम गिरकर ही तो सँभलते हैं

जो कुछ भी वक़्त से सीखा है

अनुभवों को साझा करते हैं

चलो फिर नए से शुरू करते हैं।


कई साथ मिले, कुछ बिछुड़े भी 

हर यादों को ताज़ा रखते हैं 

हर लम्हे में एक सुन्दर रंग है 

जीवन हर इक रंग जी लेते हैं

चलो फिर नए से शुरू करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama