STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Abstract

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Abstract

चाय भी कमाल की चीज

चाय भी कमाल की चीज

2 mins
225

चाय भी कमाल की चीज होती है,

चाय भी अनेक आश्चर्यजनक कार्य करा सकती है,

चाय पर जब दो दोस्त बैठे हो तो

यह दोस्ती को मजबूत बना देती है,

चाय पर बैठकर लोग रिश्ते बना लेते हैं,


चाय पर बैठकर लोग पूरा अखबार पढ़ लेते है,

चाय पीते हुए चौपाल पर बैठकर लोग

राजनीति पर बहस कर लेते हैं,

बेड पर बैठकर चाय पीने के बाद लोग

अपना दिन शुरू करते हैं,


लोग सुबह का नाश्ता भी बिना चाय के पूरा नहीं करते हैं,

लोग शाम की चाय के बिना अपना दिन पूरा नहीं मानते हैं,

घर में आने वाले मेहमान का स्वागत भी हम चाय के साथ ही करते हैं,

सरकारी मीटिंग हो या प्राइवेट मीटिंग हो,

वह भी बिना चाय के पूरी नहीं होती है,


हम यदि किसी अपरिचित से भी चाय पर

वार्ता कर ले तो वह भी दोस्त बन जाता है,

चाय पर बैठकर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं,

चाय पर बैठकर लोग शादी तक भी तय कर देते हैं,


भरी सर्दी में चाय एक सकून देने व सर्दी भगाने का

कार्य करती है, कोई भी मौसम हो चाय पीना सकून देता है,

चाय पीने से लोग तरोताजा महसूस करते है,

जब सरदर्द हो तो भी लोग चाय पीकर ही

आराम महसूस करते हैं,


चाय में अनेक गुण होते है, कभी यह मूड बनाने,

कभी यह नींद भगाने का कार्य करती है,

यह सभी उम्र के लोगो का लोकप्रिय पेय है,

चाय भी कमाल की चीज होती है,

चाय भी अनेक आश्चर्यजनक कार्य करा सकती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract