STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

बूथ लेवल अधिकारी (BLO)

बूथ लेवल अधिकारी (BLO)

1 min
345

(शेर)- नहीं कोई इन पर दया, यह कैसा कानून है।

बीएलओ के रूप में इनका, करता हर कोई खून है।।

नहीं कोई अधिकार इनको, पीड़ा अपनी सुनाने का

गुलाम की तरह इनको काम लेना, सभी में जुनून है।।

-----------------------------------------------------------------

नाम है बीएलओ, यानि बूथ लेवल अधिकारी।

नहीं कोई अधिकार इनको,पिसे दुनिया सारी।।

इनपे नहीं जुल्म करो। इनकी भी कदर करो।।

नाम है बीएलओ,यानि-------------------------।।


बना रखा है बैल कोल्हू का, बूथ लेवल अधिकारी को।

डांट देता है हर कोई आकर, बूथ लेवल अधिकारी को।।

नहीं मिलता सम्मान उनको, ताने देती दुनिया सारी।

नाम है बीएलओ, यानि ----------------------------।।

इनपे नहीं जुल्म करो,-----------------------------।।


मतदान केंद्र पर सारी व्यवस्था, ये बीएलओ करते हैं।

इनके संग व्यवहार सभी, बहुत बुरा ही करते हैं।।

चुनावों में नहीं मिलती है, सुविधा इनको सरकारी।

नाम है बीएलओ, यानि ----------------------------।।

इनपे नहीं जुल्म करो,----------------------------।।


नहीं कोई आजादी इनको, अपनी पीड़ा कहने में।

इनके साथ है संघ सभी, बस राजनीति करने में।।

हर कोई इनको कहता है, एक आफत और बीमारी।

नाम है बीएलओ, यानि-------------------------।।

इनपे नहीं जुल्म करो,--------------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract