बुराई को दूर भगाएं
बुराई को दूर भगाएं
आओ होली के रंगों की तरह,
आपस में हम घुलमिल जाएं।
आओ आपस में हम सब,
दिल से भाईचारा निभाएं।
छोड़ जाति भेद एक दूजे को,
हम एक जैसा ही जानें।
एकता की मज़बूत डोर में,
एक दूजे को हम बांधते जाएं।
अपने रीति रिवाजों को अपनाकर,
अपनी संस्कृति का मान बढ़ाएं
अपनी सुंदर वेशभूषाओं को पहनकर ,
अपने देश का हम शान बढ़ाएं।
हमारे पर्व हैं पहचान हमारी,
अपनी इस पहचान को सदा बनाएं।
अपने दिलों से हम नफरतों को,
हमेशा हमेशा के लिए मिटाएं।
होली पर्व है मस्ती और खुशियों का,
ऐसी खुशियां हम सदा ही मनाएं।
अपने जीवन में अच्छाईयां भरकर,
हर बुराई को दिल से दूर भगाएं।
