STORYMIRROR

Ajay Amitabh Suman

Comedy Drama

2  

Ajay Amitabh Suman

Comedy Drama

बस खटमल संभल गए

बस खटमल संभल गए

1 min
444


पैसे लेके भागे माल्या,

और मोदी निज धाम,

नहीं दोष शासक का इसमें,

जनता का ही काम।


शासक का क्या काम की तेरी,

चुनी हुई सरकार,

देश लुटावे निज के हाथों,

तुम्हीं उठाओ भार।


तुम्हीं उठाओ भार की जो भी,

चले गए अंग्रेज,

हर्षद, मोदी तो छिपे हुए हैं,

शासक का हर तेज।


शासक का हर तेज कि सारे,

चोले बदल गए हैं,

खटमल बदले कभी नहीं बस,

सारे संभल गए हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy