STORYMIRROR

Priti India

Inspirational

1.1  

Priti India

Inspirational

बरसात

बरसात

1 min
13.3K


बरसात की बूंदें 
अक्सर अपने साथ लाती हैं
शीतलता, मधुरता, संगीत।
जो कर देती हैं शांत,
न जाने कितने ही वर्षों की ज्वाला को,
अक्सर कई लोगों को शामिल होते देखा है
इस उमंग में, बूँदों से अठखेलियां करते,
बूँदों को आसमान से नीचे धरती को स्पर्श करते हुए,
बच्चों के साथ-साथ बड़ों को बचपना करते हुए,
और कागज़ की नावों को
उन नाली-नुमा नहरों में तैराते हुए।
हाँ! उसे भी है पसंद,
बारिश में भीगना,
बूँदों को हथेलियों में भरना मानों
पूरे आकाश के जल को 
उन दो हथेलियों में समा लिया हो
फिर अचानक हम पर फेंककर खिलखिला कर हंसना,
हाँ, उसे बहुत पसंद है बारिश जब तक कि
वो बरसती है अँधेरे से पहले,
जब तक बूंदे नहीं टपकती टीन की दरारों से
और बेस्वाद नहीं कर देती रात का खाना।
जब तक दिनभर की थकावट में खलल
नहीं देतीं ये बूंदे,

जब तक कि नींद टूटने से उसके सपने नहीं टूटते।
तब तक उसे बहुत अच्छी लगती है ये "बारिश"।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational