बोझ कर्ज का बहुत सताता
बोझ कर्ज का बहुत सताता
चौपाई बोझ कर्ज का बहुत सताता बोझ कर्ज का बहुत सताता। मन को चैन नहीं मिल पाता।। मन मेरा डर से घबराता। नींद नहीं इक पल को आता।। कहें मित्र यमराज हमारे। नहीं हारना हिम्मत प्यारे।। जीवन की है अजब कहानी। भूखा चाहे दाना-पानी।। औरों से तुम भी कुछ सीखो। नाहक में इतना मत चीखो।। किसकी नहीं समस्या भारी। क्या सब बैठे देते गारी।। ईश्वर ही है राह दिखाता। उसकी इच्छा का सब नाता।। नहीं कर्ज़ का रोना रोना। अच्छा बुरा सिवा क्या होना।। सुधीर श्रीवास्तव
