STORYMIRROR

Salil Saroj

Inspirational

4  

Salil Saroj

Inspirational

भूख लगे तो रोटी की जात नहीं कर

भूख लगे तो रोटी की जात नहीं कर

1 min
444

भूख लगे तो रोटी की जात नहीं पूछा करते 

पेट को लगेगी बुरी, ये बात नहीं पूछा करते 


ये धरती बिछौना, ये आसमाँ है शामियाना 

बेघरों से बारहाँ दिन -रात नहीं पूछा करते  


मालूम है कि एक भी पूरी नहीं हो पाएगी 

बेटियों से उनके जज़्बात नहीं पूछा करते   


क्यों बना है बेकसी का ये आलम कौम में 

सरकार से ऐसे सवालात नहीं पूछा करते  


जिन उँगलियों में कालिख़ लगा दी गई हो 

उनसे फिर कलम-दवात नहीं पूछा करते  


जो दोस्त चला गया कमाने, गाँव छोड़ के 

कब होगी अब मुलाक़ात नहीं पूछा करते


वो टूट जाएगा बताते बताते हाल अपना 

ऐसे इश्क़ की शुरुआत नहीं पूछा करते  



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational