STORYMIRROR

Mahender Jain

Inspirational Others

3  

Mahender Jain

Inspirational Others

बहुत आसान है हिंदी

बहुत आसान है हिंदी

1 min
186


वतन की जान है हिंदी

वतन की शान है हिंदी


ज़रा कोशिश तो कर देखो

बहुत आसान है हिंदी


कला ही यह नहीं केवल

सकल विज्ञान है हिंदी


पुष्प हैं अन्य भाषाएं

मगर उद्यान है हिंदी


मुसलमां है न हिन्दू ये

कि हिन्दुस्तान है हिंदी


सूर तुलसी कभी मीरा

कभी रसख़ान है हिंदी


नहीं अभिशाप अंग्रेजी

मगर वरदान है हिंदी


हमारी भारती मां का

भव्य परिधान है हिंदी,


शारदे मातु वीणा की

'महिंदर' तान है हिंदी


 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational