भरोसा रख उस पर !
भरोसा रख उस पर !
जीवन है यात्रा, पर
बाधाएं है परीक्षा
भरोसा रख उसपर,
बजरंगी है वो, करेंगे रक्षा l
राम-सीता को दिल में समाकर,
सीना चिर दिखाए
ऐसा अविश्वसनीय कार्य कर,
श्रेष्ठ भक्त है वो, कहलाए I
सूक्ष्म- विकट रूप धरी पर,
दिल से सोचे सदा
मनमोहन चेहरा,
अंजनी-पुत्र है वो, महावीरा I
श्री हनुमान चालीसा पढ़कर,
छूटत सारे नाकारात्मक बंधन
तीनों युग का अनुभव लेकर,
ऐसे जीवित है वो, राम-भक्त I
मेरा प्रणाम करो स्वीकार,
सारी गलतियां माफ करो
जीना है अ-अहनकरी बनकर,
प्रभु महादेव केही रूप है वो, श्री हनुमान I
