STORYMIRROR

लोकेश कुमार 'रजनीश'

Inspirational

4  

लोकेश कुमार 'रजनीश'

Inspirational

भारतवासी सुनो गौर से

भारतवासी सुनो गौर से

1 min
24.2K

भारतवासी सुनो गौर से…

यह हिन्द देश प्यारा मेरा

और प्यारी इसकी कहानी है

भारतवासी सुनो गौर से

इक बात तुम्हें बतलानी है!!

उन्नत भारत का सिंध प्रान्त

जहाँ सिंधु सभ्यता पैदा हुई

जग को जिसने सभ्य बनाया

जग कहता उसकी बानी है !!


भारतवासी सुनो गौर से…

निज शीश हिमालय-मुकुट धरा

पैरों को धोये हिन्दसागर में

तीन घाट का पानी पीती

यूं भारत माँ मस्तानी है!!

भारतवासी सुनो गौर से…

सूर कबीर मीरा तुलसी

रसखान देव से रत्न हुए

जग तारण जिनका जनम हुआ

बुद्ध की निर्मल वाणी है !!


भारतवासी सुनो गौर से…

युद्ध में खट्टे दाँत किये

कितनी ही बार दुश्मन के

मेरे देश के वीर जवानों की

मुझे आज भी याद कुर्बानी है!!

भारतवासी सुनो गौर से…

घात लगाए बैठे भेड़िये

भारत माँ घबराई है

हर हाल में इसकी रक्षा करनी

हमें देनी अपनी कुर्बानी है !!


भारतवासी सुनो गौर से…

आओ मिलकर वचन उठाये

हमें देश का मान बढ़ाना है

विश्व में झंडा तिरंगा फहरेगा

दुनिया को ताकत दिखलानी है !!

भारतवासी सुनो गौर से

भारतवासी सुनो गौर से…



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational