STORYMIRROR

Nitu Mathur

Inspirational

4  

Nitu Mathur

Inspirational

भारत वर्ष

भारत वर्ष

1 min
258

हमारा भारत वर्ष..

संसार की सबसे प्राचीन सभ्यता का प्रमाण 

सर्वोच्च शिखर पर इसकी सुसंस्कृति महान 

फिर भी विश्व विकास के मापदंड से देखें तो

आज भी भारत विकासशील देशों में शुमार 


क्यूं, किसलिए, क्या कारण है...??

क्या है , जिससे ये आज भी जूझ रहा है

ये कैसा बल है ?

जो इसे आगे नहीं पीछे धकेल रहा है,


जनसंख्या बेरोजगारी महिला सुरक्षा

विषमता गरीबी बाल कल्याण रक्षा

भ्रष्ट राजनीति बस कुर्सी की अपेक्षा

निज लाभ वश करते देश की उपेक्षा,


विद्वान लोग सब जानते है, समझते हैं

कई आकलन, विश्लेषण ,सुझाव देते हैं

मालूम सबको है कमजोरियां, खामियां 

पर सब ज्ञान भाषण परिचर्चा में व्यस्त हैं,


मुश्किल से मिली स्वतंत्रता को भूल गए

देश के संविधान को बिसराते चले गए

नीति नियम कानून ना आचार संहिता

शहीदों के लहू पर बस ताली बजाते गए,


थोड़ा संवेदनशील बनने की है अब बारी

निस्वार्थ देश सेवा हर सेवा से है ज़रूरी

सोच अगर ऐसी है तो सिद्धांत भी बनाइए

स्वयं के योगदान से देश भी आगे बढ़ाइए,


 नेता विद्वान जवान किसान नवयुवती नौजवान

राष्ट्र उन्नति की ज़िम्मेदारी कंधों पर लीजिए

कण कण स्वेत बहाकर देश धरा को सिंचिए

भारतवर्ष विकसित बनें, कुछ ऐसा काज कीजिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational