STORYMIRROR

Dr Sushil Sharma

Inspirational

4  

Dr Sushil Sharma

Inspirational

बेटी घर की बगिया है

बेटी घर की बगिया है

1 min
337

माँ के लिए पुत्र सम पुत्री

दोनों होते हृदय गुमान।

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


बेटा घर का वारिस होता

बेटी घर की ज्योति है।

बेटा सोने की कीमत का

बेटी हीरा मोती है।

बेटी घर की बगिया होती

बेटा मन का है आधान।

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


बेटी पावस की हरियाली

बेटा सावन की बरसात।

बेटी माँ की राजदुलारी

बेटा जीवन की सौगात।

बेटी दूर गगन का तारा

बेटा घर का दीपक मान

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


माँ के लिए पुत्र जीवन है

बेटी जीवन साँस है।

बेटा है भविष्य की आशा

बेटी मन की आस है।

बेटा संस्कार से शोभित

बेटी कुल की होती मान।

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


बेटा जीवन अविरल धुन है

बेटी है जीवन संगीत।

बेटा परम भाग्य से होते

बेटी देवों का है गीत।

दोनों कुलों को बेटी तारे

बेटा होता वंश गुमान।

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


बेटी के दो दो घर होते

बेटा उसका रक्षक है।

माँ की दी सारी शिक्षाएँ

दोनों की संरक्षक हैं।

माँ के लिए सुता दिल धड़कन

सुत जीवन का अभिमान।

एक हृदय का टुकड़ा होता

दूजा जीवन की पहचान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational