STORYMIRROR

Dr Sushil Sharma

Inspirational

4  

Dr Sushil Sharma

Inspirational

गाँधी मरा नहीं करते हैं

गाँधी मरा नहीं करते हैं

1 min
259

                                                                                                          

जीवन के अँधियारे पथ पर

सब कष्टों को सहते जाते।

दुर्गम कंटक पथ पथरीले

पीड़ा में हरदम मुस्काते।

तमस भरी रातों में चलकर

ख़ुशियों के जो दीप जलाते।

कष्ट स्वयं सहकर जीवन में

मज़लूमों को जो सहलाते।


तूफ़ानों को रख अंतस में

गाँधी डरा नहीं करते हैं।

गाँधी मरा नहीं करते हैं।


सदा वत्सले भारत माता

हरदम शोणित में है बहती

सत्य समन्वय मन मानवता

कण-कण की मिट्टी यह कहती।

सब धर्मों का आदर करना

निडर शुद्ध तुम जीवन जीना।

शत्रु दमन सीमा पर करना

लड़ना तुम ताल ठोक सीना।


गाँधी के अनुयायी मन में

संशय धरा नहीं करते हैं।

गाँधी मरा नहीं करते हैं


नहीं तिरंगा झुकने देंगे

विजयी विश्व बनाएँगे।

चलें सभी कर्त्तव्यों के पथ

समरसता हम लाएँगें।

भारत के हम सभी पुत्र हैं

कर्म विचार बने गाँधी।

रोके से भी नहीं रुकेंगे

चाहे जितनी हों आँधी।


मन संकल्पों के उपवन में

विजयी पुष्प झरा करते हैं।

गाँधी मरा नहीं करते हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational