STORYMIRROR

बचपन

बचपन

1 min
27.7K


देख के अपने,

बच्चे का बचपन,

मैं अपना बचपन,

याद किये जा रहा हूँ।


देख के उसको छोटा भीम,

अपने वक़्त के मोगली,

को याद किये जा रहा हूँ।


देख के खेलते,

हुए शाम को उसे,

बचपन की गलियों को,

याद किये जा रहा हूँ।


कुरकुरे और अंकल चिप्स,

की ज़िद को देख,

अपने बचपन का चूरन का,

पैकेट याद किये जा रहा हूँ।


नानी के घर जाने,

की ज़िद को देख,

में अपना ननिहाल,

याद किये जा रहा हूँ।


मम्मी-पापा के पास, सो

ने की ज़िद को देख,

अपने मम्मी-पापा को,

याद किये रोये जा रहा हूँ।


थैंक यू दिल से,

बोलते हुए अपने बेटे को,

उसके साथ अपना,

बचपन जिये जा रहा हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Ankur Srivastava

बचपन

बचपन

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Children