STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

बावरी

बावरी

2 mins
204

जबसे उसके गुरु ने कहा कि श्री राम गुजरेंगे यहां से 

तब से वह राह बुहारने लगी 

फूल तोड़कर सहेजने लगी 

बेर तोड़ तोड़कर रखने लगी 

और जब प्रभु पहुंचे कुटिया में

तो प्रेमाश्रुओं से नहलाने लगी 

प्रेम के वशीभूत होकर वह 

बेर चख चख कर खिलाने लगी । 


बचपन में बारात निकलते देख 

मां से पूछा बैठी कि घोड़ी पे कौन 

मां ने बताया कि वह दूल्हा है 

बाल सुलभ मन में प्रश्न उठा 

कि मेरा दूल्हा कौन है ? 

मां क्या कहती ? बोली "कृष्ण" 

बस, तभी से बावरी की तरह 

पूजने लगी अपने श्रीकृष्ण को 

अपने विवाह के उपरांत भी। 


प्रेम जब बढ़कर भक्ति में बदल जाए 

तब कोई शबरी, मीरा, राधा

बावरी हो जाती है। 

उसे अपने आराध्य के सिवा

कोई नजर नहीं आता है। 

प्रेम की पराकाष्ठा है बावरापन

हर कोई लड़की बावरी नहीं होती 

प्रेमिका होना अलग बात है 

और बावरी होना अलग। 

जब कोई अपनी सुध बुध बिसार के 

अपने आराध्य में लीन हो जाए 

उसे अपनी नजरों में बसा ले 

सांसें उसी के नाम से चलें 

तो फिर वह बावरी कहलाती है। 

हर कोई राधा, मीरा नहीं बनती 

कोई बावरी ही बन पाती है । 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational