STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

अंबानी की शादी का कार्ड दिला देना

अंबानी की शादी का कार्ड दिला देना

1 min
19


ना मांगू सोना चांदी ना मांगू हीरा मोती 

ना मांगू हफ्ता, चंदा ना मांगू कोई फिरौती

बंगला गाड़ी, एप्पल किसी काम के नहीं 

एफ डी, शेयर , एम एफ से आराम है नहीं 

सांसद मंत्री बनने की हसरत ही ना रही 

बॉलीवुड अपने लिए तो जगह नहीं सही 

डॉलर, यूरो, पॉण्ड का करूंगा क्या भगवन 

मेनका उर्वशी से भी ना बुझ पायेगी अगन 

स्विट्जरलैंड की सैर ना कुछ काम आयेगी

नून तेल लकड़ी में जिंदगानी बीत जायेगी 

मंहगाई में पेट पालना हो गया मुश्किल

बेरोजगारी बड़ी बीमारी बड़ी दूर है मंजिल

इस मंजर में मेरे भगवन इतनी है अरदास

एक छोटी सी है फरियाद तुम हो मेरे खास 

अंबानी के बेटे की शादी की खूब धूम मची 

भांति भांति के भांडों की महफ़िल भी खूब सजी 

हमको भी उस शादी का आनंद दिला दो ना 

इतनी है फरियाद बस एक कार्ड दिला दो ना 

तेरे गुण मैं जीवन भर हे प्रभु गाता रहूंगा 

हर सोमवार को सवामणी करवाता रहूंगा 

सुबह शाम मंदिर में कीर्तन रोज कराऊंगा

बिदा की राशि से एक तेरा छत्र चढ़ाऊंगा

आपके लिए ये काम बहुत ही तुच्छ है प्रभो

मन मेरा भी एकदम निर्मल स्वच्छ है प्रभो 

विनती मेरी सुनो प्रभु कहीं नोट कर लेना 

बस शादी का कार्ड दिलाकर उपकृत कर देना

बस शादी का कार्ड दिलाकर उपकृत कर देना।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy