ऐसा कुछ हो जाए
ऐसा कुछ हो जाए
ऐसा कुछ हो जाए
कि -
दूर क्षितिज पर एक सितारा टंक जाए
कि -
अंधेरी राहों को बस एक जुगनू ही
रोशन कर जाए
कि -
थके हुए मन को
स्नेह की सेंक मिल जाए
कि -
चलते - चलते अलसाए पांवों को
कोई सहला जाए।
ऐसा कुछ हो जाए
कि -
परेशान मन का तार कोई बिना कहे छू जाए
कि -
एकाकी उदास मन को दूर क्षितिज पर टंगा
उम्मीद का, विश्वास का, नेह का
सितारा दिख जाए
कि -
साथ ना हो कर भी किसी के साथ होने का
एहसास हो जाए
ऐसा कुछ हो जाए !