STORYMIRROR

देवन तिवारी

Romance

4  

देवन तिवारी

Romance

अगर में याद आऊं...

अगर में याद आऊं...

1 min
351

अगर मैं याद आऊं, 

तो कर लेना,

कसक बन के भर जाऊं,

तो भर लेना,


जब लगे कि मैं साक्षात 

होने वाला हूं,

तो आईने पर बैठकर 

सज संवर लेना,


अगर मैं याद आऊं तो

 कर लेना,


मेरी गली की चाहत हो,

तो गुजर लेना,

मिले जहां मेरा मकान,

वहां ठहर लेना,


मत डरना दुनियादारी से,

मुझसे मिलने को,

हर रोज अपने यूं ही मुझे,

कुछ पहर देना,


अगर मैं याद आऊं,

तो कर लेना!


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance