STORYMIRROR

writersurya Perke

Inspirational Others

3  

writersurya Perke

Inspirational Others

आईना

आईना

1 min
130

लिखता हूँ मैं जो वो मेरे दिल कि आवाज है

मेरा लिखा जो पढ़े कोई खुश तो कोई नाराज है

यहाँ बात सच की हो रही है जनाब

झूठों का कोई काम नहीं

कुछ है सच बोलने वाले यहाँ लेकिन

उनका कोई नाम नहीं

झूठ कंधे पर उठाया जाता है

सच पैरों तले छुपाया जाता है

झूठों का झूठ सच साबित करने को

बुलाते है सब सच बोलने वाले को

झूठ का बाज़ार हर तरफ दिखता है

सच न जाने कहा जा के बिकता है

हमने भीड़ में उतारे झूठ के नकाब

हम सच्चाई को रोक न पाए

हम तो आईने में खुद को देख रहे थे जनाब

आप क्यों अपना सर बीच में ले आए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational