STORYMIRROR

Shanti Kunwar

Inspirational

4  

Shanti Kunwar

Inspirational

आधार

आधार

1 min
509

आधार खोजती है आत्मा जीवन का

विचारों का, अभिलाषाओं का,

आधार सपनों का, प्रश्नों का,

हर क्षण नई लालसाओं का,


आधार जिज्ञासाओं का,

आधार अपने अस्तित्व का,

और अस्तित्व के ईश्वर का,

ईश्वर जो पूरक है, या नहीं है,

हर अधूरी आस का,


उत्तर है प्राणों में

प्रवाहित कटु श्वास का,

कड़वी निराशाओं का,

और उन निराशाओं के

बीज बोती वासनाओं का,

आकांक्षाओं का,


ईश्वर जो संबल है,

इक मन का,

मन के परे वास्तव का,

और वास्तविकता को

सहन करती जीवात्मा का,

आधार खोजती

आत्मा के जीव का। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Shanti Kunwar

Similar hindi poem from Inspirational