Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Rafat khan

Tragedy

5.0  

Rafat khan

Tragedy

अनोखा रिश्ता प्यार का

अनोखा रिश्ता प्यार का

5 mins
836


आज मेरे प्यार का फेसबुक पर एक संदेश आया, यार क्यूँ पीछे पड़ी हो मैं शादीशुदा हूँ। आइसा मेरी बीबी है और वो माँ बनने वाली है। ये जान के एक लड़की के पैरों तले से ज़मीन हिल गयी। मन में सवालों का तूफान था आँखों में आँसू अब उस लड़की के पैरों में चलने की ताकत नहीं थी। मन ने चाहा बस ये सांसें रुक जाऐं। क्या था ये प्यार या झुठ। किस लिए आया था वो क्या कमी थी उसकी जिंदगी में। क्या उसे मेरे पास मेरी किस्मत खींच के लाई थी या प्यार या कोई हवस। मन में सवालों का तूफान था और जवाब कुछ भी नहीं। क्यों आया था वो मेरे जिंदगी में। प्यार के नाम पर आँसू देने। सिर्फ सवाल छोड़ गया एक लड़की के जिंदगी में। क्या इन्सानियत का गंदा रूप दिखाने। अल्लाह से क्या मांगू। ?

16 अगस्त 2019 फेसबुक पर ओनलाइन के दौरान एक लड़की के इनबॉक्स में किसी फैसल सेख का मैसेज आता है। बड़े प्यार और इज़्ज़त से हाय। कैसी हो, क्या करती हो। मैं कुछ ज्यादा तो नहीं पूछ रहा हूं। मैं निकाह के लिए लड़की ढूंढ रहा हूं। लड़की ने हां कहा। लड़के की उम्र 29 दुबई में काम करता था कारवार का रहने वाला था और लड़की की उम्र 24 कंपनी में जॉब और मास्टर की पढ़ाई भी कर रही थी। धीरे धीरे बातें आगे बढ़ी अब दोनों फेसबुक की जगह वाट्सअप पर बातें करने लगा। दोनों ने अपने तस्वीर भी दिखाई एक-दूसरे को। और अब दोनों के बीच प्यार बढ़ रहा था। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। बातें किस और हग तक पहूँ ंच गई। लड़का बकरीद की छुट्टी में दुबई से आया था। और अब उसकी छुट्टी पुरी होने वाली थी। अब दोनों प्रेमी ने मिलने का फैसला लिया। लड़के ने लड़की से पूछा कितना विश्वास करती हो‌ मुझपर और एक लड़की का जवाब था। वैसे तो मैं किसी पर विश्वास नहीं करती पर आप पर मैंने आँखें बंद कर के विश्वास किया है। अगर मैं अपनी आँखो से देख भी लूँ के आप ग़लत हो फिर भी आप जो कहेंगे मेरे लिए वही सच होगा।

लड़की सीधी सादी दिमाग की थी ख्यालात मोर्डेन थे पर सादगी ज्यादा पसंद करती थी। थोड़ी पागल थोड़ी कठोर। और लड़का थोड़ा मोर्डेन ख्यालात का। लड़का किसी र्चच, गार्डन और सार्वजनिक स्थानों पर मिलना नहीं चाहता था लड़के ने कहा मैं क्या आपको रोड साइड रोमियो लगता हूँ। जो र्चच, गार्डन में मिलूँ। किसी होटल में मिलना एक लड़की के उसूल के खिलाफ था। पर दोनों के बीच प्यार और भरोसा का रिश्ता बढ़ चुका था। फिर भी होटल में मिलने की बात पर दोनों एक-दूसरे से लड़ पड़े। और फिर दोनों ने एक दूसरे को समझते हुए होटल में मिलने का फैसला लिया। और आखिर कार वो दिन आ ही गया जब दोनों एक-दूसरे से मिले। एक रोड पर। दोनों ने प्यार भरी बातें की रोड पर फिर दोनों ने फैसला लिया के वे अब होटल में जायेंगे। और दोनों होटल में गये। प्यार भरी बातें की। और किस हग भी किया। और अब बिछड़ने का समय आ गया। और एक-दूसरे से हाथ मिला कर दोनों ने एक-दूसरे से अलविदा लिया। घर आ कर लड़की ने लड़के को मैसेज किया। अब शायद उन दोनों के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा। लड़की लागातार कोशिश करती रही और लड़के के तरफ से जवाब कम हो गया कभी व्यस्त हूँ तो कभी बाद में बात करता हूँ। और एक दिन जवाब आया मुझे अच्छी नहीं लगी आप मैंने मेरे लिए दुबई में लड़की देख ली है। और मैं उसके साथ खुश हूँ। मेरी सगाई होने वाली है। और उसे ब्लॉक कर दिया लड़के ने। उन्होंने कहा हमने कुछ ग़लत नहीं किया आपके साथ, हम यही सोचते रह गये सही क्या किया? लड़की ने बहुत हाथ पैर मारा और किसी तरह लड़के की बहन तक पहुँच गयी।परिवार की सदस्य होने के नाते बहन ने बताया के हमलोग अब तक फैसल के लिए लड़की देख रहे हैं। आप अपनी तस्वीर भेज दो मैं मेरे भाई से बात करूंगी।

लड़की एक प्यार में विश्वास करती थी। उसका मानना था के सामने वाला इंसान अगर चोर भी है तो हमें उसके साथ प्यार से पेश आना चाहिए। लड़की के जीवन का यह एक पहला इंसान था। जिस पर उसने इतना विश्वास किया। जिसे उसने इतना टूट के चाहा। लड़के का ऐसा व्यवहार लड़की के लिए असहनीय हो गया था। अब लड़की बुरी तरह बीमार पड़ गई थी। खाना पीना हँसना बोलना सब बंद कर दिया था। और एक दिन जब वह स्कुटी से घर आ रही थी तो उसने ड्राइव करते समय अपनी आँखें बंद कर ली जिसके कारण उस लड़की का एक्सीडेंट हो गया। और लड़की को दाहिने हाथ और पूरे शरीर में चोट आने के कारण लड़की फिलहाल अपाहिज हो गई। और रो-रो के जिने लगी। लड़के की बहन को जब लड़की ने बताया की उसने फैसल के कारण आत्माहत्या करने की कोशिश की। उसकी बहन ने भाई को पूछा तो परिवार वालों को ये पता चला कि फैसल 2018 नवंबर में शादी कर चुका है। और उसकी बीवी को 45 दिन‌ चढ़ा हुआ है वो माँ बनने वाली हैं। अब बहन का रूप भी बदल चुका था लड़की ने जब बहन को कॉल किया तो बहन ने लड़की को गन्दी गन्दी गालियाँ दी। बहन खुद एक औरत हो के लड़की से पूछा बता कितने में बिकती है तू। एक औरत ने एक औरत की कीमत 100,500 रूपया लगाई। उस लड़की को वैश्य कहा। इतनी बातें सुनने के बाद भी लड़की को ये विश्वास नहीं हो रहा था कि लड़का शादीशुदा है।

और फिर लड़की जब फेसबुक पर देखा तो लड़के ने उसे अनब्लॉक किया था लड़की ने लड़के को कहा सच क्या है जान। और जवाब आया क्यों पिछे पड़ी हो मैं शादीशुदा हूँ। आइसा मेरी बीबी है और वो माँ बनने वाली है। कहानी जो फेसबुक से शुरू हुई थी वहीं आ के सीमट गई। लड़की को फिर भी विश्वास नहीं किया के ये प्यार नहीं। वो इसे प्यार मानती है पर रो रही है के अल्लाह से कैसे अपने प्यार को मांगू जो किसी और लड़की की जिंदगी है। किस्मत ने कैसा मज़ाक किया। दुआ मांगू भी तो क्या? आँखों में आँसू पर रो क्यों रही पता नहीं। अब‌ भी मन कहता है वो आएगा। एक लड़की का मन नहीं मानता के वो शादीशुदा है।

हाय नारी तेरी यही कहानी, आंचल में दूध, आँखों में पानी।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy