STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

3  

Vimla Jain

Action Inspirational

छानी के रियल हीरो छगनभाई पटेल

छानी के रियल हीरो छगनभाई पटेल

3 mins
158

यह कहानी एक सामान्य किसान जिन्होंने अपनी मेहनत सूझबूझ और लगन से छाणी गांव को बहुत ही विकसित कर दिया, स्वर्गीय श्री छगन भाई पटेल जिनके द्वारा किए गए गांव की उन्नति के लिए गांव के विकास के लिए काम अगर छावनी में से उनके काम को निकाल दो उनका नाम निकाल दो छाणी गांव जो कि अब तो बड़ौदा का हिस्सा बन चुका है आज भी उसी अविकसितता की कगार पर खड़ा होता मगर एक जने की मेहनत दिमाग और पैसे और खुद का पैसा ने मिलकर के गांव की काया पलट कर रख दी


जिनको छगन काका के नाम से जानते हैं की कहानी है। मेरी जुबानी ः

बड़ोदा से 10 किलोमीटर अहमदाबाद से आते हुए बड़ोदा का प्रवेश द्वार का छाणी गांव में करीब 100 साल पहले की कहानी

 वहां सामान्य मेहनती किसान बसते है। जो मेहनत मजदूरी कर जीवन व्यापन करते। आज तो वे अत्यंत संपन्न परिवार हैं। 100 साल पहले की यह कहानी है। इनका सर्वांगीण विकास के लिए छगन भाई पटेल जिनको छगन काका के नाम से जानते हैं ने सामान्य किसान परिवार में जन्म लिया। और एक सामान्य पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। परंतु उनकी प्रबल सेवा करने की भावना थी। उन्होंने अपना जीवन स्तर और पूरे समाज एवं आजू बाजू के गांव का जीवन स्तर सुधार दिया। जो आज आप छाणी गांव में देख सकते है। छगन काका ने अपनी सूझबूझ, व्यवहारिकता, और मेहनत, से बड़े-बड़े ऑफिसर नेताओं और जीएसएफसी वगैरह में संपर्क करके बहुत सारी जानकारी हासिल करी किगांव की सुविधा गांव की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वह किस तरह से काम कर सकते हैं, और सरकार उसमें क्या क्या मदद कर सकती है। और उन्होंने उस लाइन पर काम किया। उन्होंने सामान्य परिस्थितियों में खेती अच्छी हो उसके लिए बीज और खाद और सब के लिए पैसा चाहिए, वह लोगों को साहूकारों से उधार ना लेना पड़े, इसलिए नागरिक बैंक की गांव में स्थापना करी। खेडुत मंडली बनाई, जिसमें सब लोगों को कम पैसों में खाद, अच्छा बीज, जो पंजाब से मंगाया गया था आलू का बीज, और जीवन जरूरीयात का सामान, उचित दाम में लोगों को मिले ऐसी व्यवस्था करो। खेडुतो के बच्चे पढ़े इसलिए स्कूल खोला ट्वेल्थ तक। गंगाबाई स्कूल। गांव वालों को अच्छा इलाज मिले इसलिए सरकार की सहायता लेकर के सामूहिक आरोग्य केंद्र खोला। जिसमें सभी तरह की सुविधाएं थी एक्स-रे, लैबोरेट्री, और आंख के ऑपरेशंस, फेको सर्जरी डिलीवरी, सब कुछ वहां था, और सब निशुल्क था। और लोगों को जो अस्पताल में भर्ती होते थे, उनको सुबह दूध और खाना भी निशुल्क दिया जाता था। और दवाइयां भी निशुल्क देते थे। यह सब उनकी मेहनत का और लगन का और दूरदर्शिता का फल था। आज छाणी गांव के किसान लोग काफी समृद्ध हो गए हैं ।बहुत ही अच्छी खेती करते हैं ।वह लोग बहुत बड़े पाए पर आलू और केला की खेती करते हैं। और सभी खेडुत लोग बहुत पैसे वाले हो गए हैं। और ज्यादातर सब परिवारों के बच्चे भी बहुत अच्छे पढ़ गए हैं। श्री छगन काका के पास जीएसएफसी में जमीन जाने के कारण मिले हुए ₹600000 थे। वह सारे उन्होंने गांव के विकास में लगा दिए ।और एक समृद्ध गांव दिया ।और लोगों को काम करने का हौसला दिया, अच्छी खेती करने का तरीका समझाया। मैं छगन काका को तहे दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इतना अच्छा गांव का विकास किया ।और हमें भी सामूहिक आरोग्य केंद्र में 28 साल काम करने का मौका मिला। छाणी और छगन काका एक दूसरे के पर्याय हैं। छगन काका के बाद उनके छोटे लड़के श्री नरसिंग भाई छगन भाई पटेल ने हॉस्पिटल का और सब ट्रस्ट का काम बहुत अच्छे से संभाला था। अब उनके लड़के संभाल रहे हैं। हमको नरसिंह काका के साथ काम करने का मौका मिला ,और बहुत अच्छा लग रियल हीरो देखकर मैं अपने आप को रोक ना पाई, 

मैंने सोचा एक ऐसी शख्सियत जो इतनी महान थी। और जिसने इतना काम किया। नाम के लिए नहीं लोगों के विकास के लिए, गांव के विकास के लिए, तो इसके बारे में आप सबको पता होना चाहिए।

इसीलिए यह कहानी मैं अपने शब्दों में लिख रही हूं, आशा है पसंद आएगी। धन्यवाद।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Action