STORYMIRROR

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Inspirational

4  

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Inspirational

नया सवेरा आएगा

नया सवेरा आएगा

1 min
528


आएगा आएगा फिर नया सवेरा आएगा ,

अंधकार कितना भी हो छँट ही जायेगा।

बड़े-बड़े तूफानों से भारत टकराया है ,

तूफ़ान कोई भी हो रुक ना पाया है,

कोरोना से भी भारत टकराएगा,

इस तूफान को भी धूल चटाएगा।


आएगा आएगा फिर नया सवेरा आएगा ,

अंधकार कितना भी हो छँट ही जायेगा।


गुजरात का भूकंप हो या मुंबई की बाढ़ ,

भारत खड़ा रहा है,सदा बनकर पहाड़,

कोरोना की सुनामी सुनामी को भी हराएगा,

मुस्कुराएगा भारत फिर से मुस्कुराएगा ।


आएगा आएगा फिर नया सवेरा आएगा ,

अंधकार कितना भी हो छँट ही जायेगा।


हम भारतवासी तूफां में दिया जलाते हैं,

गहरे सागर से भी अमृत खोज लाते हैं,

 तुलसी अदरक धतूरे से भी दवा बनाते हैं,

कहे 'ओम'भारत कोरोना की दवा बनाएगा।


आएगा आएगा फिर नया सवेरा आएगा ,

अंधकार कितना भी हो छँट ही जायेगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational