STORYMIRROR

Adarsh Yadav

Romance

4  

Adarsh Yadav

Romance

याद कर लेना

याद कर लेना

2 mins
419

सुनो! अगर कभी मुझसे नफरत होने लगे, और छोड़ कर जाने का दिल कहे, तो याद कर लेना....

याद कर लेना उस दिन को, जब कॉल पर तुम थीं, और मैं टूट कर रो रहा था। मेरे आंसुओ में मेरी सांसे दब कर रह जा रही थी।


याद करना मेरे रोने कि वजह को, जो की महज़ इतनी थी की, तुमने कहा था,

अबसे जरा, कम बात करेंगे,

अब से मुझसे, मिलने मत आना,

अब से ज़रा, दूर ही रहना, तो अच्छा होगा।

तुम्हारे इन अल्फाजों ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया था,

मैं खुद को खोखला और अकेला महसूस कर रहा था।


याद कर लेना मेरे चेहरे की उस उदासी को, जो की महज़, तुमसे दूरियों के, खयाल से आ जाती है।

याद करना इस वक्त को, जब तुम्हारे एक msg का इंतजार, मुझे सारे दिन रहता है।

मैं चाहे कितना ही थका हुआ रेहता हुं, लेकिन तुम्हारी एक कॉल, मेरी सारी थकान, खत्म कर देती है।

याद करना मेरी हर उस कोशिश को, जो की सिर्फ़ तुम्हारे, करीब आने के लिए करता हूं, सिर्फ कुछ वक्त तुम्हारे साथ बिताने के लिए करता हूं।

याद कर लेना....


याद कर लेना....

सुबह उठते ही तुम्हे देखने की चाहत,

याद कर लेना....

सुबह उठते ही बात करने की आदत,

याद कर लेना....

हर घंटी के बाद, पास आने को इजाज़त,

याद कर लेना....

छोटी हो या बड़ी, हर बात,बताने की ज़रूरत,

याद कर लेना....

मेरे दिल में तुम्हारी उदासी की, दहशत,

याद कर लेना....

मेरी नादान, मासूम....वो तुमसे कच्ची मुहब्बत।

याद कर लेना....


याद कर लेना....

याद कर लेना, गले लगाने का इंतजार,

याद कर लेना, ज़माने के, नाकाम वार,

याद कर लेना मेरे घर की बंदिश,

याद कर लेना, अपनी गोद में सुलाना यार,

याद कर लेना, वो अपना....वो अपना प्यार,

याद कर लेना....

एक बार याद कर लेना....


याद कर लेना, तुम्हारे घर आने का सुकून,

याद कर लेना, तुम्हे देखने का, जुनून,

याद कर लेना, वो इल्जामों का हुजूम,

याद कर लेना...... एक आदर्श मासूम,

याद कर लेना....... एक आदर्श मासूम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Adarsh Yadav

Similar hindi story from Romance