STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Drama Tragedy Action

4  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Drama Tragedy Action

समुद्र हूॅं

समुद्र हूॅं

2 mins
2

समुद्र हूॅं

--------


खेती -किसानी के साथ-साथ साहित्य सृजन का कार्य वह कड़ी मेहनत व दिल लगाकर करता था । बाहर कम ही लोगों से मिलता -जुलता । मोबाइल स्क्रॉल, रील और सोशल मीडिया पर सीमित समय खर्च करता, लेकिन पुस्तकें, पत्र -पत्रिकाएं खूब पढ़ता । डाकिया झोला भर- भरकर डाक लाता था...  आसपास के लोग आश्चर्य करते कि ये आदमी क्या करता है कि हमारी समझ में ही नहीं आता ?


ताश नहीं खेलता, किसकी बहू किसके साथ नैन मटक्का कर रही है, फलां की लड़की किसके साथ भाग गई, अमुक का लड़का इस साल भी नौकरी नहीं पा सका । इन बातों में वह कोई रस नहीं लेता था । वह हमेशा अपने ही विचारों व सिद्धांतों में खोया रहता था । कुल मिलाकर अपने काम से काम ।


 एक दिन खेत पर जा रहा था । गांव के एक श्रीमान ने व्यंग्य करते हुए कहा- ‘ओरे मुकेशा ! एक जगह पर रुकी हुई नदी का पानी सड़कर बास मारने लगता है ।’


वह कुछ समय मौन रहा फिर थोडा मुस्कुराया और धीरे से बोला -‘महानुभाव ! मैं रुकी हुई नदी नहीं... समुद्र हूॅं,  बस दिखता हूॅं कि एक जगह रुका हुआ हूॅं । मेरी लहरें निरंतर हिलोरें लेती रहती हैं ।’


समुद्र ! शांत, अनंत, रहस्यमयी और विशाल ।


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 

ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111

9627912535


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama