STORYMIRROR

PANKAJ DUBEY

Drama

2  

PANKAJ DUBEY

Drama

सही दाम

सही दाम

2 mins
213

मिसेस सिन्हा ट्रेन से दिल्ली जा रही थी उनके साथ उनका 5 साल का बेटा बिट्टू भी था। ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी तभी कुछ बच्चे मैले कूचेले कपड़े पहने ट्रैन में पॉपकॉर्न और मूंगफली बेचने के लिए चढ़े और आवाज लगाने लगे। बिट्टू पॉपकॉर्न देखते ही ज़िद करने लगा। पहले तो मिसेस सिन्हा उसे टालती रही पर जब देखा बच्चा नहीं मान रहा तो उनमे से छोटे बच्चे को आवाज लगा कर बोली ,

"ऐ लड़के कितने का है"

मैडम जी पांच रुपये का एक है... लड़का बोला 

मिसेस सिन्हा- अरे चल सही दाम बता 

लड़का - नहीं मैडम जी सच में

देख तीन लूंगी 10 रूपये में दे दे 

लड़का - ( जोड़ते हुए ) नहीं मैडम जी 15 होगा 

तभी गार्ड ने सीटी दी ट्रेन थोड़ा आगे बढ़ी 

मिसेस सिन्हा - अच्छा चल दे और एक 10 का नोट उसके आगे फेंक दिया 

लड़का - मैडम जी और पांच रूपयेतब तक गाड़ी चल पड़ी इसलिए वो प्लेटफार्म पर उतर गया 

मिसेस सिन्हा ने तीनों में एक पॉपकॉर्न को अच्छे से धोया फिर उसे फाड़ अपने बेटे को दियाऔर बाकि बैग में डाल दिया

मिसेस सिन्हा दिल्ली स्टेशन उत्तर कर एयरपोर्ट पहुंची

आगे उन्हें प्लेन से जाना थाएयरपोर्ट स्टोर पर पॉपकॉर्न देख बिट्टू फिर जिद करने लगा, लोग उनकी तरफ देखने लगे 

मिसेस सिन्हा ( इंग्लिश में ) कितने का है 

स्टोर लेडी - मैडम चीज के बिना 200 चीज के साथ 250

मिसेस सिन्हा - चीज के साथ पैक कर दो 

जैसे उन्होंने पैसे देने के लिए बैग में हाथ डाला तो वही 2 पॉपकॉर्न दिखाई दिए 

( इंग्लिश में ) माफ़ करना नहीं चाहिए 

स्टोर लेडी - मैडम अब ये पैक हो गया आपको लेना ही पड़ेगा 

मिसेस सिन्हा ने चुपचाप पैसे दिए और वो दो पॉपकॉर्न के पैकेट कचरे में फेंक वहां चल पड़ी अब उन्होंने सही दाम चुका दिया था

                   



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from PANKAJ DUBEY

Similar hindi story from Drama