STORYMIRROR

Yashodhara Bhatnagar

Abstract

4  

Yashodhara Bhatnagar

Abstract

रपट

रपट

1 min
384

दीवार हूँ मैं।आज फिर मैं बहुत फूट-फूट कर रोई हूँ। अपने कानों से सुना और बिन आँखों देखा भी।मानती हूँ पाषाण हृदयी हूँ मैं पर मेरा हृदय आर्द्र हो गया।

वह मृगनयनी वनबाला। सांवली स्वेद बिंदुओं से दमकती देह पर बेरहमी से रक्त स्रवित खरोंचे लिए,भयाक्रांत आँखों में अश्रुओं को साध कर रपट लिखाने ही तो आई थी वह।

"क्या हुआ था तेरे साथ?"एक कड़क आवाज़ और सर से पाँव तलक घूरती भूखी कई जोड़ी आँखें।

"जी ...जी..." गले के अंदर गहरे डूब गए शब्दों को किसी प्रकार बाहर निकालने में वह नाकाम रही। घबरा कर धीरे से सिर झुका लिया।सांवले पद्म-पद से कठोर फर्श को खोदने की व्यर्थ ही कोशिश करने लगी।

अगले दिन असहृय पीड़ा से कराहती मेरे सामने ही फर्श पर निढाल पड़ी थी। शरीर पर खरोंचों के निशान बढ़ गए थे नीले निशान लिए चेहरा और अधिक सूज गया था.....रपट के रजिस्टर का कोरा पन्ना फड़फड़ा रहा था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Yashodhara Bhatnagar

रपट

रपट

1 min पढ़ें

Similar hindi story from Abstract