प्यार है ! कोई खेल नहीं
प्यार है ! कोई खेल नहीं
अकसर हम देखते हैं प्यार छोटी उमर से ही शुरू होता है। और इसकी बहुत सी वजह भी हो सकती है, या तो ये हमारे दोस्तों की संगत का असर हो सकता है या हमारे शरीर में दौड़ रहे हार्मोन्स की गुस्ताखी। खैर वजह कोई भी हो, ये प्यार मासूम बड़ा होता है, दरअसल प्यार नहीं पर ये infatuation, attraction होता है,पर हमारे zen - z को ये कौन समझाए। जब तक ये सब एक हद तक हो ये देखने में सबको अच्छा लगता है, पर जब ये सब हद पार कर जाए तो शुरू होती है एक डर की कहानी, वो डर जो कभी कभी इंसान को प्यार पर से भरोसा तोड़ने पर मजबूर कर देता है या कभी कभी सदमा दे जाता है जिससे लोग जिंदगी भर उभर नही पाते। तो आइए शुरू करते हैं एक ऐसी ही कहानी जिसमें प्यार से डर तक का ये सफर कितनी जिंदीगियां बरबाद कर जाता है।
ये कहानी है 16 साल की निकिता की। बहुत अच्छी चल रही थी उसकी जिंदगी। अपने मम्मी पापा की इकलौती बेटी थी वो तो उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं हुई। उसकी मम्मी पापा उसके बोलने से पहले ही उसे वो सारी चीज़ें ला के दे देते थे जिसकी वो चाहत रखती थी। और ऐसा हो भी क्यों न, पढ़ाई से लेकर खेल कूद सब में वो होशियार थी, अपने दोस्तों में भी वो सबकी चहेती थी। उसी के दोस्तों में से एक लड़का अदिक जो निकिता की ही क्लास में था उसे बहुत चाहता था। और कहीं न कहीं निकिता को भी ये बात पता थी, और सोलह साल की ये लड़की जो उम्र के उस दौर में थी जहां उसे इन सब में रुचि रखना लाज़मी था। वो भी अदीक को उतना ही चाहती थी। पर सोलह साल के इन बच्चों को प्यार और चाहत में अंतर कौन समझाए। एक दूसरे के साथ खुश थे दोनों। एक दूसरे की हर जरूरत का खयाल रखते थे। साथ घूमना, घंटों तक सोशल मीडिया पे बातें करना दोनों की रोज़ की दिनचर्या बन गई थी। पर कहते है न कुछ भी हमेशा का नहीं होता। और खास कर इस उमर में तो बिलकुल नहीं। एक दिन निकिता ने अदिक से कहा।
निकिता - आदिक, में जानती हूं तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो। पर ......
अदीक - हां, निक्की ये तो है, की में तुमसे बहुत प्यार करता हूं। पर क्या ?
निकिता - पर मैं अब इन सबसे उब चुकी हूं। में जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हूं पढ़ना लिखना चाहती हूं। मैं जानती हूं तुम बहुत अच्छे हो, तुम जैसा शायद मुझे कभी कोई न मिले पर अब इन सबके चक्कर में अपने परिवार, अपने दोस्तों से अलग होती जा रहा हूं। मुझे पढ़ने में अब वो कंसंट्रेशन नहीं मिल पा रहा। इसीलिए अब मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे माफ कर देना
अदीक- क्या!!! तू..तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकती निकिता - sorry पर अब यही सच है। बाय
दो हफ्ते बाद .........
निकिता अपने दोस्तों के साथ घूम रही होती है की एक बच्चा चिट्ठी लेकर आता है
( निकिता के दोस्त - ये फिर आ गया, ये नही सुधारने वाला। ये ६ धमकी है इसकी, निक्की तू चिंता मत कर ये कुछ नहीं करने वाला )
निक्की - हां दोस्तों, में जानती हूं वो कुछ नहीं करेगा पर ....
( तू पर वर छोड़, और चल चलते है ज्यादा टेंशन मत ले )
ऐसा कहते हुए वो वहां से चले जाते हैं
निकिता अगले दिन स्कूल के लिए निकलती है तो देखती है स्कूल के बाहर बोहोत भीड़ होती है। वो पास जा के देखती है तो उसके पाऊं तले जमीन खिसक जाती है। मानो उसने कोई भूत देख लिया हो।
दरअसल ६ धमकियां देने के बाद अदिक ने वो कदम उठा ही लिया था जिस बात का निकिता को दर था
अदीक ने सुसाइड कर लिया था। कांपती हुई निकिता सब कुछ छोड़ कर अपने घर के लिए भागती है और बाथरूम में खुद को बंद करके बहुत रोती है। उसके घरवाले बहुत परेशान हो जाते हैं और उसे दरवाजा तोड़ कर बाहर निकलते हैं। वो उन्हें रोते हुए सब बता देती है। उसकी मम्मी अपनी बेटी का दुख न सह पाकर रोने लगती है। उसके पापा कुछ ही दिनों में सारी चीज़ें निपटा देते हैं।
उस दिन से ४ साल बाद भी निकिता उस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पाती और इसी वजह से पागल हो जाती है। और उसे एक मेंटल एस्साइलम में रखना पड़ता है।
( यह कहानी पूर्ण रूप से काल्पनिक है )
इस कहानी से हमे ये शिक्षा मिलती है हम कभी कबार चीजों को इतना बड़ा बना देते हैं जितनी वो नहीं होती और अक्सर गलत कदम उठा लेते है जिससे हमारी और हमारे आसपास के लोगों की जिंदगी बरबाद हो जाती। तो कभी भी छोटी चीजों को बड़ा बना के कोई गलत कदम न उठाए
धन्यवाद

