Dark Angel

Fantasy Thriller

3.3  

Dark Angel

Fantasy Thriller

पाँच किंगडम और राजकुमारी (भाग -2)

पाँच किंगडम और राजकुमारी (भाग -2)

6 mins
224


राजकुमारी इलियाना और मंत्री हैरन जंगल में एक दिन और एक रात चलते रहे। अब राजकुमारी बहुत तक गई थी। उनसे एक भी कदम उठाना मुश्किल हो रहा था। हैरन ने राजकुमारी की हालत देखी लेकिन वे जानते थे कि कैरन के लोग उन्हें खोज रहे हैं। वे रूक नहीं सकते। उन्होंने इलियाना को हिम्मत देते हुए कहा, " राजकुमारी, जंगल बस खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में हम राॅकहैवन से बाहर निकल जाएगें। आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, आप इस तरह हार नहीं सकती।" यह कहकर उन्होंने राजकुमारी को सहारा देकर उठाया और चलने लगे। कुछ ही देर में वे राॅकहैवन से बाहर निकल गए।

 दूसरी ओर राजकुमारी का चाचा कैरन राजकुमारी को खोजने की पूरी कोशिश कर रहा था। उसने रॉकहैवन में चारों ओर अपने सैनिक भेज दिए, लोगों के घरों की तलाशी ली पर उसे कुछ न मिला। इस बात से परेशान कैरन अपने कक्ष में घूम रहा था तभी अचानक एक तेज़ हवा का झोंका आया जिससे उसके सिर पर रखा ताज थोड़ा टेढ़ा हो गया। इससे वह आग बबूला हो गया और गरजते हुए बोला," कौन है ? किसकी इतनी हिम्मत कि मेरे ताज को छू सके ? "तभी वहाँ काले साए जैसी आकृति दिखाई दी। उसे देखकर कैरन की साँसे थम गई। कैरन ने कंपकंपाती आवाज में कहा, " म म म.... माइ लाॅर्ड ! मुझे माफ़ किजिए। मुझे आपके आने का पता नही चला। मुझे माफ़ किजिए। " उस आकृति ने रौबदार आवाज में कहा," क्या तुम्हें वह गोला मिला ? " कैरन ने काँपती हुई आवाज में कहा," न न न..... नहीं, म म म.... माइ लाॅर्ड। ये सुनते ही उस आकृति ने गुस्से से भरी आवाज में कहा," क्या तुम भूल गए हो कि तुम्हारी जान किसके हाथों में है? " इतना कहते ही कैरन की साँसे रूकने लगी। ऐसा लग रहा था कि कोई उसका गला घोंट रहा हो। कैरन ने लंबी - लंबी साँसे भरते हुए कहा कि राजकुमारी उसे अपने साथ ले गई। ये कहते ही कैरन का गला छूट गया और वह खड़े होते हुए बोला, " हाँ, मेरे भाई की बेटी उसे अपने साथ ले गई। अगर वह गोला हाथ आ भी जाता तब भी हम बिना राॅकहैवन के राजसी परिवार के वंशज के बिना कुछ नहीं कर पाते।" उस आकृति ने हँसते हुए कहा, " तो एक नन्ही राजकुमारी उसकी रक्षा कर रही है। ये तो और भी मजेदार है। " तभी कैरन ने कहा कि वे यह न भूलें कि वह राॅकहैवन की वंशज है। उसकी रगो में वही शाही खून दौड़ता है जिसने बरसों पहले आपको‌ हराकर इस दुनिया से बाहर निकाला था।" ये सुनकर वह आकृति बोली," तुम्हारी इतनी हिम्मत ! " ये कहकर उसने फिर से कैरन का दम घौंटना शुरू किया और चेतावनी दी कि अगर उसने उसे नहीं ढूंढा तो याद रखें कि उसकी मौत आसान नहीं होगी। चेतावनी देकर वह आकृति गायब हो गई। कैरन जमीन पर से खाँसते हुए उठा और एक भयानक मुस्कान देते हुए बोला, " बिल्कुल माइ लाॅर्ड।" उसने अपने जादू से राजकुमारी जैसा दिखने वाला शव तैयार किया और महल पर चढ़ कर एलान किया कि राजकुमारी मारी गई। अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता। उसने लोगों को विश्वास दिलाने के लिए नकली शव‌ दिखाया। उसे देखकर लोगों की उम्मीदें टूट गई। ये बात आसपास के राज्यों में भी पहुंचाई गई। दूसरे वर्गो के हौसले भी टूट गए। इन हालातो के चलते सभी वर्गों ने डार्क वर्ग की बातें मान ली और उनके अधीन हो गए। 

इलियाना और हैरन इन सभी बातों से अनजान आगे चले जा रहे थे और तभी उन्हें एक गांव दिखा। वे वहां जाकर आराम करने के लिए बैठे ही थे कि उन्होंने लोगों को आपस में बात करते हुए सुना कि राॅकहैवन का राजसी परिवार मारा गया और बाकी वर्गों ने भी समर्पण कर दिया। ये सुनकर वे दोनों बहुत दुखी हुए और गांव में अंदर चले गए। उन्होंने एक बूढ़ी औरत के घर में रात गुजारी। मंत्री हैरन ने इलियाना को साधारण कपड़े देते हुए कहा कि अब उन्हें छुप कर रहना होगा। मंत्री हैरन कमरे से बाहर निकल आए और बरामदे में सो गए। पर इलियाना को नींद नहीं आई। वो सारी रात सोचती रही कि वह व्यक्ति कौन था जो स्वयं को उसके पिता का भाई कह रहा था और जिसने उसके माता-पिता को इतनी बेरहमी से मार दिया? आखिर उस पर कैसी जिम्मेदारी है? ये सभी सवाल उसके दिमाग में घूम रहे थे। 

सुबह हुई, बूढ़ी औरत ने उन्हें नाश्ता दिया और वे उसे धन्यवाद कहकर वहां से निकल गए। इलियाना ने रास्ते में हैरन से पूछा," हम कहाँ जा रहे हैं ? " हैरन ने उत्तर दिया कि वे ' मास्टर शिन ' के पास जा रहे हैं ताकि वह उनके पास शिक्षा ले सके। पांचों वर्गों के उत्तराधिकारी, कुछ चुनिंदा लोग जो अलग- अलग वर्गों द्वारा भेजे जाते हैं और ' मास्टर शिन ' के द्वारा स्वयं परीक्षा लेकर चुने गए लोग ही उनके पास शिक्षा ले पाते हैं। उनके विद्यालय में और भी मास्टर है जो अलग - अलग कलाएं सिखातें हैं। " तब इलियाना ने हैरन से कैरन के बारे में पूछा। हैरन थोड़ी देर चुप हो कर बोला," मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये बात मुझे आपको बतानी पड़ेगी लेकिन अब हालात दूसरे हैं इसलिए मैं आपको बताता हूँ। " उसने लंबी सांस लेते हुए कहा, " कैरन आपके पिता के छोटे भाई यानि आपके चाचा हैं। उन्होंने कई सालों पहले जादुई गोली को चुराने की कोशिश की थी जिसे आप के परिवार ने काफी सालों से सुरक्षित रखा है क्योंकि वे इसका इस्तेमाल दूसरी दुनिया के डार्क वर्ग के लोगों से बात करने के लिए करना चाहते थे ताकि वे उनकी सहायता से इस दुनिया पर राज कर सके। उस समय तो आपके पिता और बाकी पांच वर्गों के प्रमुख लोगों ने कैरन को रोक दिया था और सभी को लगा था कि वह मारा गया। लेकिन ना जाने वह कहां से फिर वापस आ गया है और अपने साथ डार्क वर्ग के लोगों को भी लेकर आया है। लगता है, कैरन ने कोई दूसरा रास्ता निकाल लिया है डार्क वर्ग के लोगों से संपर्क करने का।" 

इलियाना ने पूछा," आखिर उस गोले में ऐसा क्या है जिसके लिए कैरन और यहाँ तक के बाहरी दुनिया के लोग भी इसके पीछे पड़े हैं?" हैरन ने आगे कहा, " वह तो सिर्फ इतना जानता है कि यह गोला दोनों दुनिया के बीच माध्यम का काम करता है और इसके इस्तेमाल से दोनों दुनिया के मध्य आवागमन किया जा सकता है। पर न जाने इसके और भी राज़ हो। महाराज ही इसके बारे में बता सकते थे लेकिन ....." यह कहकर वह चुप हो गया। हैरन के आखिरी शब्द सुनकर इलियाना के चहरे पर उदासी छा गई।

हैरन ने कहा कि अब उन्हें चलना चाहिए ताकि वे ' मास्टर शिन ' से समय पर मिल सके। चलते - चलते वे एक पर्वत के नीचे पहुंचे। वहां पहुंच कर हैरन ने अपने जादू से एक प्रवेशद्वार खोला। अंदर जाने से पहले उन्होंने इलियाना को समझाया कि उन्हें अपना नाम बदलना होगा और वे किसी को अपनी असली पहचान नहीं बताएगी। केवल मास्टर शिन को ही उसकी असली पहचान पता होगी। इलियाना जानती थी कि हैरन ने ऐसा क्यूं कहा। उसने अपने मन‌ में कहा, "बाकी सब के लिए राॅकहैवन की‌ राजकुमारी मर चुकी है। अब किसी को सच्चाई बताना सही नहीं होगा। " हैरन ने कहा कि आज से उसका नाम ऐलन होगा। इसके बाद वे अंदर चले गए।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Fantasy