पांच किंगडम और राजकुमारी (भाग 1)
पांच किंगडम और राजकुमारी (भाग 1)
ये बात तब कि है जब पूरी दुनिया पांच भागों में बंटा हुआ था।ये वर्ग थे ब्लैक किंग्स, रॉकहैवन, स्वॉर्ड किंगडम, लाइट राॅयलस, वाॅटर मैजिक किंगडम। हर वर्ग की अपनी विशेषता थी। इन सभी में रॉकहैवन सभी का केंद्र था। वह अपने पत्थर जैसी मजबूत मार्शल आर्ट्स और जादू के लिए मशहूर था। पीटर ब्राउन और लोरेन ब्राउन नाम के राजसी दम्पत्ति राॅकहैवन नामक पर राज किया थे। उस समय राॅकहैवन बहुत खुशहाल था। प्रजा अपने राजा - रानी से बहुत खुश थी। जब महारानी को लड़की पैदा हुई तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। प्रत्येक घर ने अपने - अपने अंदाज में खुशी जाहिर की। महाराज ने पूरे नगर में मिठाइयां और तोहफे बंटवाए। उन्होंने राजकुमारी का नाम रखा 'इलियाना' ।
इसी तरह कुछ साल बीत गए। अब राजकुमारी 10 साल की हो गई थी। एक दिन महाराज महारानी और अपने सबसे विश्वसनीय मंत्री हैरन से गुप्त कक्ष में बात कर रहे थे , "अब राजकुमारी बड़ी हो रही हैं , उन्हें शिक्षा देने का समय आ गया है ।" महाराज ने एक ओर उंगली से इशारा करते हुए कहा, " ताकि वो इस जादुई गोले की रक्षा कर सके । हमारा परिवार सदियों से इसकी रक्षा करता आ रहा है और राजकुमारी को भी इसके काबिल बनना होगा। यह गोला देखने में बिल्कुल साधारण सा लगता है लेकिन इसकी ताकत का पता तब चलता है जब इसका मालिक इसका इस्तेमाल अपनी पूरी आंतरिक उर्जा के साथ करता है।" वो सब ये बातें कर ही रहे थे कि अचानक उन्हें चिल्लाने और इधर - उधर भागने का शोर सुनाई दिया। वे सभी हड़बड़ी में बाहर निकले। उन्होंने देखा कि चारों ओर उथल - पुथल मची हुई है , बाहर हमले हो रहे है। तभी उन्हें ध्यान आया कि राजकुमारी बाग में खेल रही थी। महारानी भाग कर राजकुमारी को अंदर ले आई । तभी बाहर से एक आदमी ने सूचना दी, " कुछ अजीब दिखने वाले लोग , जो काले कपड़े पहने हुए है , महल पर हमला कर रहे हैं।"
ये बात सुनते ही महाराज के चहरे का रंग उड़ गया। उन्होंने दबी आवाज में कहा , " नहीं , ऐसा नहीं हो सकता । ये असंभव है। " तभी उन्हें एक जानी - पहचानी आवाज सुनाई दी ," भैया , इतने साल मेरे बिना कैसे थे।" इस आवाज में चिंता नहीं बल्कि व्यंग्य था । महाराज ने कहा , " कैरन , तुम अभी तक जिंदा हो। आखिरकार तुम इन लोगो को यहां ले ही आए। तुम रॉकहैवन पर कलंक हो। " महारानी पीछे पर्दे की ओट में इलियाना के साथ खड़ी सब देख रही थी । तभी उन्होंने मंत्री हैरन को इलियाना को सौंपा और कहा , " हम आप पर सबसे अधिक विश्वास करते हैं। आप सालो से महाराज और इस राज्य के वफादार रहें हैं इसलिए हम आपको अपनी बेटी सौंप रहे हैं। आपको इसका पालन - पौषण ऐसे करना है कि इलियाना खुद की और अपने लोगों की रक्षा कर सके।" ये कह कर उन्होंने राजकुमारी को मंत्री को सौंप दिया और इलियाना को पीछे मुड़कर देखने से मना किया और स्वयं युद्ध में कूद पड़ी । इलियाना को अपनी मां की एक भी बात समझ नही आई पर वो समझ गई थी कि उसकी माँ बहुत डरी हुई थी और ये बात काफी बड़ी थी। महारानी के मना करने के बाद भी इलियाना से पीछे मुड़े बिना नहीं रहा गया और जो उसने देखा उसे देखकर उसकी साँसे रूक गई । उसने देखा कि उसकी माँ और पिता दोनों खून में लथपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं और एक आदमी ने बहुत जोर से उनके गले पर तलवार से वार किया और वे वहीं मर गए। ये देखकर इलियाना ने आँखें बंद कर ली। मंत्री हैरन इलियाना को गुप्त कक्ष में ले आए। उन्होंने जादुई गोले को लिया और गुप्त दरवाजे से राजकुमारी को लेकर जंगल की ओर निकल गए। मंत्री हैरन एक जगह रूके और रॉकहैवन की ओर देखते हुए कहा कि वे वापस ज़रूर लौटेंगे। फिर वे आगे बढ़ गए।
कैरन गुप्त कक्ष में गया और वहाँ जादुई गोले को न पाकर आग बबूला हो उठा। उसने अपने लोगों को राजकुमारी को खोजने का आदेश दिया। पर उसे राजकुमारी कहीं नहीं मिली। उसने रॉकहैवन पर डार्क वर्ग का शासन घोषित कर दिया।
