STORYMIRROR

surya pratap singh

Tragedy

5  

surya pratap singh

Tragedy

नहीं छोड़ी गड़रिए ने कभी भी ऊन

नहीं छोड़ी गड़रिए ने कभी भी ऊन

1 min
500

कभी चर्चा करो हमसे, तुम्हीं अपने बखेड़ों पर।

सँभलना तो पड़ेगा ही, समय के इन थपेड़ों पर।


सभी नेता यही करते, अकेला तो नहीं कोई।

नहीं छोड़ी गड़रिए ने, कभी भी ऊन भेड़ों पर।


ज़मीनें हो गईं बंज़र , जुताई हो रही हद की।

लड़ाई ही बनी रहती, ज़मीदारों की' मेड़ों पर।


बहुत मुश्किल बहुत मुश्किल हुआ चलना अभी पैदल।

कभी मै घूमता फिरता , मेरे गांवों के' पेड़ों पर।


तकाज़ा उम्र का है अब , बबंडर से नहीं डरता।

समंदर घूम डाला है, बनाकर खुद के' बेड़ों पर।


अभी तो दाँत भी हैं ठीक से, आए नहीं इन के।

बहुत ज्यादा न लादो बोझ, प्यारे इन बछेड़ों पर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy