STORYMIRROR

Pooja pandey

Romance

4  

Pooja pandey

Romance

मिडिल क्लास वाला प्यार

मिडिल क्लास वाला प्यार

1 min
739

मिडिल क्लास पति बीवी से प्यार ज़ाहिर करने के लिए उसे ताजमहल या नैनीताल नहीं ले जा पाता.... 

वो रात में घर में जब सब सो जाते हैं तब ऑफ़िस वाले बैग में से चाँदी की एक जोड़ी पायल और लाल काँच की चूड़ियाँ धीरे से निकाल कर बीवी को पहनाता है और.. 

उसके माथे पर पसीने से फैल चुके सिंदूर को उँगलियों से पोछते हुए ख़ुद से वादा करता है कि अगली गर्मी से पहले वो कूलर ख़रीद लाएगा और शर्ट की जेब टटोल कर 500 रूपये हाथ में देते हुए कहता है, घर जाना तो अम्मा और भाभी के लिए कुछ ख़रीद लेना। क्या पता तब हाथ में पैसे रहे न रहे..

हर कोई चाहता है प्यार में ताजमहल बनाना परंतु जीवन का सच है दो टाइम की रोटी का जुगाड़ लगाना

जिंदगी तब बहुत आसान हो जाती है,

 जब साथी परखने वाला नहीं....

बल्कि समझने वाला साथ हो..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance