aarzoo ..

Romance

3  

aarzoo ..

Romance

लव की आरजू

लव की आरजू

9 mins
131


अर्ज किया है,


निगाहें क्या खूब है,

सुकु छाया हुआ है,

हस्त की रेखा क्या कमाल है,

कोमल से पंख है,

खूबसूरती क्या लाजवाब है, दिल पे धार है..


सुबह की हल्की सी किरणें खिड़की के अंदर दस्तक ले रही थी और आरजू की आंखों के सामने उसे उठाने की कोशिश कर रही थी। बाहर से पंखी भी शोर कर रहे थे। प्यारी सी आवाज भी नींद में खोए हुए इंसान को शोर ही लगती है लेकिन। आरजू शोर से पक गई तो करवट बदल कर फिरसे सो गई और किसी हसीन ख्वाब में खो गई। बिखरे बाल जो उसकी आंखों और होंठों के पास आ रहे थे उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। उसकी नींद में हल्की सी मुस्कान किसी की जान ही ले ले। उसकी आंखों की पलकें भी काली और घनी थी।

हम और कुछ उनके बारे में लिखे उससे पहले ही,


आप अभी तक जगी नहीं चुड़ैल? चलिए जल्दी से उठ जाइए कितने काम है अभी!!और आप सो रहे है वो भी इतने आराम से और याद भी है आपको की आज क्या है?


और आरजू उस भूतनी को जवाब देती है, ओय हम कहा आराम से सो रहे है ये पंखी का शोर खत्म हो तब ही तो आराम से सो सके न, और हाँ हमें अच्छे से याद है हमारे दी अपु के मेरे...


आरजू आगे कुछ बोल पाए उससे पहले ही शायरी बीच में बोल उठती है ठीक है हमें भी सब पता है की आपको सब याद है, अब आप बाथरूम में जाइए, नीचे अभी बहुत सा काम बाकी है और ज्यादा टाइम मत लगाइएगा, कुछ मत बोलिएगा, जल्दी से तैयार हो जाएगा, और अब हम जा रहे है आप जल्दी आइए।


इतना सब बोलते बोलते शायरी आरजू को बाथरूम में धक्का दे देती हे, और अपने आप में ही कहते है कुंभकर्ण।  


आरजू अंदर से ही चिल्लाती है, अबे आप गलत मत बोलिए, कुंभकर्ण की बहन है क्युकी,


शायरी बीच में ही बोलती है, क्युकी कुंभकर्ण की जाती मेल होती है और हम फीमेल है।


आरजू अंदर से कहती है सही समझे।


और शायरी हँसते हँसते जाते जाते कहती है, पागल चुड़ैल।


वेल, अब हम आपको थोड़ा हमारे स्टोरी के बारे में बता देते है, सबसे पहले हमारी आरजू, आरजू की बहुत सी आरजू है जो आपको आगे आगे पता चल जाएगी। आरजू का स्वभाव बहुत साफ दिल था लेकिन गुस्सा अपने नाक पर रखती है। नटखट और शरारती भी उतनी ही ज्यादा। दिखने में अप्सरा को बाजू में रख दे वैसी कहे तो निधि अग्रवाल जैसी। अपने परिवार से बेइंतिहा प्यार करती है और अपनी भूतनी को दुनिया में सबसे ज्यादा। हाँ वो बात अलग है की जैसे सभी लड़कियों की आरजू होती है एक राजकुमार की, ऐसी कही न कही उसे भी आने से पहले ही उससे प्यार करती है आरजू लेकिन सबसे ज्यादा या कम वो तो वो अनजान शख्स के आने के बाद ही उसे पता चलेगा।  


हम बता दे भूतनी मतलब हमारी शायरी उसका नाम शायरी जो आरजू की बेस्ट फ्रेंड है, आरजू सबसे ज्यादा अटैच उससे ही है। शायरी की बात करे तो थोड़ी शर्मीली लेकिन जिससे उसका पल्ला पड़े उसे माथे पे बिठा ले। शायरी भी कुछ कम नहीं थी रहने में वो बहुत सिंपल थी लेकिन दिखने में अव्वल थी बिल्कुल आरजू की तरह लेकिन हाँ वो आरजू की तरह नाक पे गुस्सा ले के नहीं चलती वो एकदम शांत बहते पानी की तरह है। आरजू जहां भी कुछ गडबड करे वहाँ ये सब समेटने के लिए जाती। दोनों की दोस्ती एक नंबर की है।


सो ये दोनों बाहर शहर में हॉस्टल में रहती है और कॉलेज में स्टडी करती है। दोनों बचपन से ही दोस्त है और पड़ोसी है एक दूसरे के। आरजू की सिस्टर मतलब की अपेक्षा दी के मैरेज है तो उसके लिए स्पेशियली वो दोनों मैरेज में आए हुए है अपने गांव,और क्यों न आए आरजू के इकलौती बहन जो है। अपेक्षा दी भी उसी शहर में आरजू और शायरी के साथ ही रहते थे हॉस्टल में ,लेकिन उनकी स्टडी खत्म हो गई थी और वे जॉब करते थे। जहां जॉब करती थी वही वो प्यार की नौका में बैठ गई मतलब की हमारे जीजू कुशल जी के साथ वो प्यार के बंधन में सुख से बैठ गई और उनके मैरेज हे कुछ ही दिनों में।


आरजू का घर भी हम थोड़ा इंट्रो करवा देते है। आरजू का कमरे में उसका स्टडी टेबल था और एक बेड था और सोफा था बैठ ने के लिए और साइड पे बाथरूम था, उसकी बहुत सी तस्वीरें थी और बेड में बाजू में टिपोई थी। वहाँ उसके बनाए स्केचिस थे जो काच के अंदर फिक्स किए गए थे, और बाजू में एक गिटार रखा हुआ था। बाहर बालकनी थी और स्टेप्स थे जो सीधे बाहर के गार्डन में जाते थे। और कमरे से बाहर निकलने का दरवाजा था सामने ही एक कमरा था जो अपेक्षा दी का था और दो कमरे गेस्ट रूम थे। और सीढ़ी थी जो नीचे घर में किचन से लग के होल में आती थी।


लो जी तबतक हमारी आरजू भी आ गई। वो आज चमक रही थी। हाँ हमेशा से कुछ अलग ही, क्या पता आज कोई ख़ास मिल जाए। सोरी मजाक कर रहे है लेकिन हो भी सकता है किसे पता!!तो आज आरजू ने आसमानी कलर का सिंपल ड्रेस पहना था। आधे हाथ तक बाजू थी और राइट हैंड में एक पतली ब्लेक घड़ी पहनी थी और लेफ्ट हैंड में एक लूस पहना था सिंपल सा। नीचे वाइट जींस और सिर पर खुल्ले गीले बाल। मेकप के नाम में आंखों में काजल और उसकी मरून कलर की आंखें और मस्तक पे एक छोटी बिंदी।


आरजू नीचे जाती है तो देखती है सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। शादी का घर है क्या कर सकते है। होल में आरजू के पापा दूर से आए मेहमानों से बाते कर रहे थे और आरजू के मम्मा किचन में काम कर रही थी बाकी सब पड़ोसी भी थे जो काम में हाथ बटा रहे थे।


आरजू ने उसकी मम्मा से कहा, गुड मॉर्निंग मम्मा, बिल्ली कहा है?


आरजू के मम्मा ने कहा, शायरी बाहर है बेटा काम कर रहे है और हाँ आप नाश्ता कर लीजिएगा ठीक है और फिर आप दोनों बाजार से थोड़ा सामान ला दीजिएगा।


आरजू ने कहा ठीक है मम्मा हम जाते है, और हाँ हम बिल्ली के साथ बाजार जाके वापस आके ही नाश्ता करेंगे आप चिंता मत कीजिए।


आरजू के मम्मा ने कहा, लेकिन खा लेते ना बेटा।


आरजू ने थोड़ी शरारत से कहा अरे कोइनी मम्मा हम बाजार में ही खा लेंगे ये ही अच्छा रहेगा।


आरजू के मम्मा कहते है अरे ठीक है फिर आप आके कर लीजिएगा लेकिन बाहर मत खाएगा, ये गांव है बेटा कोई शहर नहीं है की..


आरजू ने बीच में ही बात काटते हुए कहा ठीक है मम्मा समझ गए हम जाते है।


वैसे हम कह दे की ये भूतनी मतलब शायरी ही है लेकिन जब कोई नहीं होता तब ही भूतनी कहा जाता है शायरी को लेकिन सबके सामने शायरी को बिल्ली ही कहती है आरजू। और शायरी भी चुड़ैल सबके सामने नहीं कहती सबके सामने अरु ही कहती है।


आरजू गार्डन में आती है जहां बहुत से काम चल रहे थे और मंडप भी सजाया जा रहा था शायरी एक स्टूल पर चढ़ कर अपने पाव की उंगलियों पर खड़ी हो कर फूल सजा रही थी। वो भी आज कुछ कम नहीं लग रही थी उसने आज रेड कलर का ड्रेस पहन रखा था जो शॉर्ट था और नीचे ब्लेक जींस पहन रखी थी। सिर पर एक चोटी बना रखी थी। और एक बिंदी, आंखों में काजल। वो थोड़ी सी सांवली थी लेकिन एकदम थोड़ी सी। मस्त दिखती है अपनी शायरी भी। आरजू की बहन ही जैसे।


आरजू शायरी के पीठ पीछे खड़ी हो गई और उसकी कमर पे गुदगुदी कर ने लग गई। क्या बिल्ली आप तो बहुत काम करती है चलिए थोड़ा बाजार घूम आते है।


शायरी हँसते हँसते कहती है अरे हमें आप छोड़िए तो सही तभी हम चलेंगे न।


आरजू भी हँस के उसे छोड़ देती है और दोनों बाजार के लिए रवाना होती है।


वे दोनों अपनी स्कूटी पर जाती है। बाजार में से समान की खरीदी हो जाती है तो वो दोनों अपनी स्कूटी लेने पार्किंग की तरफ जा रहे थे तभी आरजू कहती है चलो ना बिल्ली जा के पानी पुरी खाते है।


तो शायरी कहती है अरे लेकिन आंटी गुस्से होगे।


आरजू कहती अरे यार ऐसे कैसे गुस्सा होंगे कुछ नहीं कहेंगे प्लीज, बिल्ली यार देखिए ना हमें बहुत भूख लगी है प्लीज।


तो शायरी कहती है नहीं हम घर जाते है अभी बहुत काम है।


आरजू कहती है यार प्लीज..............

शायरी भी कहती है नहीं................


अब आरजू रूक जाती है और जैसे रूठने की एक्टिंग करती हो वैसे कहने के लिए मुंह खोलती ही है की उसे पीछे से कोई टकरा जाता है और वे कोई लड़का थे वो अपने सिर को सहलाते हुए आरजू के सामने आते है और कुछ बोलने को ही होते है लेकीन वो आरजू में जैसे खो ही जाते है लेकीन आरजू बोलना शुरू कर देती है,


ओए मिस्टर, क्या है? देख के नहीं चल सकते क्या आप? लेकिन नहीं आपको तो अपने मोबाइल में घुस कर चलना है। कुछ अक्कल वक्कल है या नहीं आपमें? या फिर आप अपने मोबाइल को ही सब कुछ समझते हो? नहीं मतलब हम इतने बड़े आपको दिखाई नहीं देते क्या? हम कहा के मिस्टर इंडिया है की आपको दिखाई तक नहीं देते।


वो सामने वाले मिस्टर भी अब उसकी बातों से गुस्से में आ गए थे, ओय मिस अक्कल आपके पास नहीं है पहले तो बीच सड़क पर ऐसे अचानक कौन रुक जाता है! और दूसरी बात अगर रूक भी गए तो ऐसे केसे किसी को भी डाटना शुरू कर देते है! कोई कॉमन सेंस नामकी चीज है या नहीं? और पहले आप रुके तो गलती आपकी है हमारी नही, आप ही जमीन पर पत्थर गिनके चल रहे हे।


वो मिस्टर ने ब्लेक शर्ट और ब्लू पेंट पहन रखा था हां इनफॉर्मल तरीके से पहना था। सिर पर बाल भी कुछ ढंग से नहीं सही किए हुए थे थोड़े बिखरे हुए थे। आंखों की पलके लंबी और हल्के कथ्थई कलर की आंखें, उनकी आंखों में खोने के लिए मजबूर कर रही थी। हाथ में ब्रांडेड वॉच थी। आरजू भी उनकी मदहोश, शांत, कड़क सी आवाज में खो जाती है लेकिन गुस्सा तो था ही इसलिए खुद को संभालते हुए आरजू बोलने के लिए आगे लफ्ज बढ़ाती ही है की तभी,


शायरी बोलती है, सोरी सोरी सर आप जा सकते है।


और वो मिस्टर भी जैसे शांत होते है और कहते है इट्स ओके और उनके फोन में भी किसी का कॉल आता है तो वो उठा के बोलते है, हा बोलिए ध्ये..... और बोलते बोलते चले जाते है।


इस तरफ शायरी आरजू से कहती है, अरे क्या है आपका अरु, जहां देखो वहाँ शुरू हो जाते हो यार आप, और इतना ज्यादा क्यों डाट दिया, चलिए छोड़िए अब पानी पुरी नहीं खानी ना?


आरजू शायरी के साथ पार्किंग की तरफ चलते चलते पीछे उस मिस्टर को फिर्शे देखती है और वो मिस्टर की पीठ दिखाई देती थी और वो अभी भी कान के पास फोन रख के बात कर रहे थे आरजू एक पल देखती है और वो मिस्टर भी एक बार पीछे फिर के देखते है और पाते है आरजू भी उनकी तरफ ही देख रही थी दोनों की आंखें एक दूसरे से मिलती है एक पल में ही वे दोनों ने अपनी आंखें फेर ली और इधर उधर देख के सामने देख ने लगे। आखिर गुस्सा भी तो था।


शायरी फिर से कहती है चले न अब घर?


आरजू छोटा सा जवाब देती है हाँ और फिर दोनों घर चले जाते है।


क्रमश...




Rate this content
Log in

More hindi story from aarzoo ..

Similar hindi story from Romance