STORYMIRROR

कमीज का बटन

कमीज का बटन

1 min
4.2K


मेरी कमीज का बटन टूटने की कगार पर था | मेरा ध्यान जैसे ही पड़ा मैंने झट से सुई धागा निकाला और लटकते हुए बटन को टाँकना शुरू कर दिया | अब बटन कमीज पर अच्छी तरह लग चुका था और बुरा भी नहीं लग रहा था | मुझे अचानक इस बटन के लग जाने से एक सीख मिली की कोई भी काम चाहे वह कितना भी छोटा ही क्यों ना हो उसे उसी समय कर लेना ही उचित है अन्यथा टालने से दुविधा बड़ती ही है |यही चीज हमारे स्वास्थ पर भी लागू होती है | यदि छोटा सा घाव भी हो गया है तो उसकी अनदेखी न करें बल्कि फौरन उपचार करें नहीं तो घाव बड़ता-बड़ता नासूर हो सकता है |


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational