STORYMIRROR

Tejeshwar Pandey

Inspirational

4.2  

Tejeshwar Pandey

Inspirational

कमाल है क्या सोच है दिल मिले न मिले कुंडली जरूर मिलनी चाहिए हां हां हां...अजीब है न ..!!

कमाल है क्या सोच है दिल मिले न मिले कुंडली जरूर मिलनी चाहिए हां हां हां...अजीब है न ..!!

1 min
14.5K


कमाल है यहाँ दो ज़िन्दगी के जीवन के सफर की शुरुआत से पहले ही कुंडली मिलाकर उनके जीवन की सुख दुःख की चर्चाएं हो जाती है। हद तो तब हो जाती है जब उनके भी संतानो के सुख दुःख की चर्चाएं वे कर लेते है। कितनी अजीब बात है कि दो दिल मिले न मिले पर हाँ कुंडली जरूर मिलनी चाहिए बाकि सब नसीब पे छोड़ दो। क्या विचार है, अपने आप पे भरोसा नहीं और उन ग्रहों- कुंडली पे भरोसा करते है। कमाल की जुगाड़ करते है, अजी ये जुगाड़ नहीं बस दो ज़िन्दगीयो के साथ खिलवाड़ करते है ...!!

हमें तो बस यही कहना है कि क्या वो हमारी ( लड़का-लड़की ) कुंडली को देख हमारे सुखी जीवन की गारंटी दे सकते है क्या....पर हां हम ये जरूर विश्वाश दिला सकते है की अगर दो दिल मिल के ख़ुशी से सच्चे दिल से प्यार से हंसते मुस्कुराते हुए जीवन मे आगे बढे तो कोई भी दिक्कते और परेशानी हमें नहीं सताएगी और वे दिक्कते भी हमारी खुशमिजाजी और सच्चाइ देख खुद मुस्कुराते हुए वापस लौट जाएँगी ...!!
 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational