STORYMIRROR

Rajesh Yadav

Abstract

3  

Rajesh Yadav

Abstract

एक और विकेट गिरा है

एक और विकेट गिरा है

1 min
460

मरघट के ऊपर मंडराने वाले

गिद्ध अब अस्पताल के ऊपर हैं

आई सी यू में एक और बच्चा मरा

और पत्रकार जोर से चिल्लाया।


अबे जल्दी से लाइव काटो

एक और "विकेट गिरा" है

आसमान में उड़ते गिद्ध ने

भी यह देख राहत की सांस ली।


उसकी लुप्त होती प्रजाति से

बहुत बड़ा खतरा टला ! 

उसने कहा- सरकार तुम्हारा

धन्यवाद , बड़ी कृपा की है।


सरकार बोली- जो वादा किया

है, उसे निभा भी तो दिया है

अगले महीने चुनाव होंगे कई।


दावत वहां की भी कबूल करना

बस कर देना एक काम हमारा

कुछ बोटी यंहा वहां फेंक देना

दंगे की आड़ में काटेंगे वोटों की खेती।


हम भी और माल खूब तुम खूब उड़ाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract